ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

झारखंड में हाथियों का आतंक जारी, ग्रामीणों के घर को किया ध्वस्त, फसलों को रौंदा

LATEHAR: झारखंड में हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला राज्य के लातेहार का हिया जहां जंगली हाथियों ने मचा रखा है. जंगली हाथियों ने बीती रात भी बालूमाथ प्रखंड के विभिन्न गांव

झारखंड में हाथियों का आतंक जारी, ग्रामीणों के घर को किया ध्वस्त, फसलों को रौंदा
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LATEHAR: झारखंड में हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला राज्य के लातेहार का हिया जहां जंगली हाथियों ने मचा रखा है. जंगली हाथियों ने बीती रात भी बालूमाथ प्रखंड के विभिन्न गांव में जमकर उत्पात मचाया और ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं खेतों में लगाए गए फसलों कोभी रौंद कर बर्बाद कर दिया. हाथियों के इस आतंक से गांव वाले आक्रोशित हैं. मालूम हो कि पिछले उत्पात में चार लोगों की मौत गुमला में हो चुकी है.


बता दे बीती रात जंगली हाथियों ने एक बार फिर मुरपा पंचायत में घूस कर देर रात तक उत्पात मचाया. हाथियों ने गांव में तीन आदिवासी मजदूरों के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. लोगों ने बताया कि वह लोग घर में सो रहे थे, इसी बीच अचानक जंगली हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली. इस दौरान हाथियों ने उनके घर को क्षतिग्रस्त करते हुए घर में रखे अनाज को खा गए. नींद खुल जाने की वजह से जान बच गई. यदि नींद खुलने में थोड़ी भी देर हो जाती तो कुछ अनहोनी हो सकती थी.


वही हाथियों का झुण्ड हुंदराटांड़ टोला पहुंचा. गांव के कई किसानों ने अपने खेतों में मौसमी खेती कर रखी थी. हाथियों ने किसानों के लगाए गए फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. किसान दिलीप भगत बताते हैं कि हाथियों ने गांव के किसानों के लगाए गए फसलों को जिस प्रकार बर्बाद किया है, उससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि किसानों और ग्रामीणों को हुए नुकसान का आकलन कर उन्हें अविलंब मुआवजा दिया जाए.


टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें