ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

झारखंड में चलती कार बन गई आग का गोला, स्पेशल टीम ने बचाई लोगों की जान

RANCHI: राजधानी रांची में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में ड्राइवर समेत महिला और बच्चे सवार थे। आग ने देखते ही देखते इतना विकराल रूप धारण कर लिया

झारखंड में चलती कार बन गई आग का गोला, स्पेशल टीम ने बचाई लोगों की जान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: राजधानी रांची में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में ड्राइवर समेत महिला और बच्चे सवार थे। आग ने देखते ही देखते इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि कार सवार लोग कार में ही फंस गए। बगल से गुजर रही एसएसपी की क्यूआरटी टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार सवार लोगों की जान बचाई। घटना आईटीबीपी कैंप के पास रिंगरोड की है।


दरअसल, रांची के रातु थाना क्षेत्र के दामोदर गोप सपरिवार किसी समारोह में भाग लेने बोरिया जा रहे थे, तभी पहले उनकी गाड़ी की ब्रेक फेल हो गया और फिर इंजन में आग लग गई। जिसके बाद कार ऑटोमैटिकली लॉक हो गया। गोप ने किसी तरह गाड़ी रोक तो लिया, लेकिन दरवाजा खिड़की लॉक होने से सभी फंसे रह गए।कार के भीतर से परिवार ने मदद के लिए गुहार लगाई।


संयोग से रांची के एसएसपी कौशल किशोर की क्यूआरटी टीम वहां से गुजर रही थी। कार में महिला और बच्चे समेत ड्राइवर बुरी तरह से फंस गए थे। कार में लोगों को फंसा देख जवानों ने कार का शीशा तोड़कर फंसे लोगों को कार से बाहर निकाला। आशंका जताई जा रही है कि कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। आग लगने पर कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है हालांकि कार सवार लोगों की जान बाल-बाल बच गई।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें