ब्रेकिंग
नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?

झारखंड : 6 दिनों के अंदर सात जिलों में 10 पुलिसकर्मियों की गई जान, जानिए क्या है पूरा मामला

RANCHI : झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पुरे प्रदेश में लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को बिना वजह घर से बाहर निकलने से मना किया गया है। इस

झारखंड : 6 दिनों के अंदर सात जिलों में 10 पुलिसकर्मियों की गई जान, जानिए क्या है पूरा मामला
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पुरे प्रदेश में लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।  लोगों को बिना वजह घर से बाहर निकलने से मना किया गया है। इसी बीच अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक प्रदेश में बीते 6 दिनों के अंदर सात जिलों में 10 लोगों की हत्या हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बीते छह दिनों में झारखंड के सात जिलों में दस पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।  जिनमें धनबाद, पलामू, हजारीबाग, गढ़वा, दुमका, सराइकेला और बोकारो जिला शामिल है। मृतक पुलिसकर्मियों में झारखंड पुलिस के सात, सीआरपीएफ के दो और सीआईएसएफ के एक जवान शामिल हैं। इन दस पुलिसकर्मियों में से पांच की मौत लू लगने से हुई है। जबकि बाकी के पांच जवानों की जान अगल-अलग कारणों से गयी है। 


बताया जा रहा है कि, सबसे पहले 12 जून को हजारीबाग जिले में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पदमा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सिपाही मथुरा यादव की मौत हो गयी। इसके अलग दिन पलामू जिले के पुलिस लाइन में प्रकाश किरण और जनार्दन सिंह नाम के दो पुलिस जवानों की जान गयी। 14 जून को चतरा जिले में हवलदार के पद पर कार्यरत हवलदार एथोनी मरांडी की दुमका में मौत हो गयी। वहीं, 15 जून को  सरायकेला में लू की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान हवलदार शंभू राम गोल्डी और प्रेम कुमार सिंह की मौत हो गयी। 


इसके अलावा 16 जून को बोकारो जिले के फुसरो में पदस्थापित सीआईएसएफ के जवान सुखदेव हरिजन की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गयी। जबकि 17 जून को सबसे अधिक जवानों की जान गयी है। सबसे पहले  धनबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रामबुल कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी। इसी दिन 17 जून को दुमका में लू लगने से एसएसबी के जवान प्रमोद कुमार की जान गयी।  इसके साथ ही गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के संगबरीया गांव निवासी होमगार्ड जवान राम गति राम की ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी। 


आपको बताते चलें कि , पूरे प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य में अंदर सुबह के 10 बजे के बाद से ही सूरज की किरणे चुभने लगती है। आलम यह है कि, लोग घर से बाहर निकले से पहले परहेज कर रहे है। मौसम विभाग के तरफ से भी लोगों को घरों से बाहर निकले परहेज किया गया है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें