ब्रेकिंग
नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा

झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन इस दिन संभालेंगे कार्यभार, चीफ जस्टिस दिलाएंगे शपथ

RANCHI: झारखंड के नवनियुक्त गवर्नर सीपी राधाकृष्णन 18 फरवरी को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। कल यानी 17 फरवरी को सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के बि

झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन इस दिन संभालेंगे कार्यभार, चीफ जस्टिस दिलाएंगे शपथ
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड के नवनियुक्त गवर्नर सीपी राधाकृष्णन 18 फरवरी को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। कल यानी 17 फरवरी को सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के बिरसा मंडप में किया जाएगा। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह राज्यपाल को शपथ दिलाएंगे। रमेश बैस की जगह सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।


दरअसल, पिछले दिनों केंद्र सरकार ने देश के 11 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपाल को बदल दिया था। शिवप्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर बने हैं। वहीं लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सिक्किम के नए राज्यपाल बने, गुलाब चंद्र कटारिया असम के राज्यपाल बने, रिटायर्ड जस्टिस अब्दुल नजीर आंध्रा के राज्यपाल, विश्व भूषण छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बने, अनुसुईया का मणिपुर के राज्यपाल, गणेशन नागालैंड के नए राज्यपाल, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिनंदन तो वहीं  बिहार के नए राज्यपाल का कार्यभार राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को दिया गया है। 


बता दें कि, झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन 17 फरवरी को रांची पहुंच जाएंगे वहीं झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस 17 फरवरी को ही रांची से महाराष्ट्र के लिए रवाना हो जाएंगे। 18 फरवरी के रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ लेंगे जबकि झारखंड के राज्यपाल के रूप में सीपी राधाकृष्णन गवर्नर पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें