ब्रेकिंग
कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबबिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबबिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव

झारखंड: पलामू में दो पक्षों में पत्थरबाजी, दुकानें फूंकी; धारा 144 लागू और इंटरनेट सेवा ठप

PALAMU : पलामू जिले के पांकी में महाशिवरात्रि पर स्वागत गेट बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ है। इस विवाद में पत्थरबाजी व आगजनी की गई है. फिलहाल स्थिति क

झारखंड: पलामू में दो पक्षों में पत्थरबाजी, दुकानें फूंकी; धारा 144 लागू और इंटरनेट सेवा ठप
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PALAMU : पलामू जिले के पांकी में महाशिवरात्रि पर स्वागत गेट बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ है।  इस विवाद में  पत्थरबाजी व आगजनी की गई है. फिलहाल स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है।  इसको लेकर पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है।  इसको लेकर 100 से अधिक अधिक पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है।   


इस हिंसा के बाद इलाके में तनाव है. जिसे देखते हुए 4 थानों की पुलिस कैंप कर रही है. साथ ही धारा 144 लागू करते हुए पूरे जिले में 16 फरवरी की शाम तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार, पांकी में महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाने में दो पक्षों के बीच मंगलवार से विवाद चल रहा था। इसी बीच बुधवार को दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। इस पत्थरबाजी में 12 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि कई पुलिसकर्मी भी घायल हुये हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  


वहीं हालात को नियंत्रण में करने के लिए धारा 144 लगा दिया गया है।  इससे पहले स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस के कई जवान घायल हुए हैं।  उपद्रवियों ने एक बाइक में आग दी और आसपास के दुकानों में भी तोड़फोड़ की है। घटना के बाद पांकी बाजार पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।  इसके साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। डीसी, एसपी समेत पुलिस के कई आला अधिकारी  मौके पर कैम्प कर रहे हैं। साथ ही लोगों को शांति बनाए रखने की भी अपील कर रहे हैं। खुद पलामू आईजी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोग अफवाह नहा फैलाएं। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रखी हुई है। दूसरी ओर पुलिस के अधिकारी दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में लगे हैं।  


टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें