ब्रेकिंग
पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाकपटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक

झारखंड: इंटर और मैट्रिक परीक्षा के डेट में बदलाव, सरहूल जुलूस को लेकर हुआ फैसला

RANCHI : इस समय की बड़ी खबर झारखंड के शिक्षा विभाग से निकल कर समाने आ रही है। जहां दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा

झारखंड: इंटर और मैट्रिक परीक्षा के डेट में बदलाव, सरहूल जुलूस को लेकर हुआ फैसला
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : इस समय की बड़ी खबर झारखंड के शिक्षा विभाग से निकल कर समाने आ रही है। जहां दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। यह निर्णय सरहूल में विशाल जुलूस होने के कारण लिया गया है।


दरअसल, झारखंड शिक्षा बोर्ड के तरफ से यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के अंदर मैट्रिक और इंटर की परीक्षा डेट में बदलाव किया जाएगा। जैक के निर्णय के अनुसार राज्य में 24 मार्च को होने वाली मैट्रिक की परीक्षा 25 मार्च को लिया जाएगा। वहीं, 24 मार्च को होने वाली इंटर की परीक्षा 5 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।


मालूम हो कि, झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होनेवाली है। 24 मार्च को सरहुल का त्योहार है। जैक बोर्ड ने इस दिन भी परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। इसको लेकर कई नेताओं और आदिवासी समुदाय के लोगों में विरोध और रोष देखने को मिल रहा था। इसके बाद अब यह निर्णय लिया गया है। 


आपको बताते चलें कि, झारखंड में मैट्रिक इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू हो रही है। झारखंड में 24 मार्च को गणित की परीक्षा तय है। इसे लेकर भाजपा सहित कई आदिवासियों संगठनों ने तिथि बदलने की मांग की थी। अब यह निर्णय लिया गया है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें