ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

झारखंड: गुमला के 3 युवक विशाखापत्तनम से लापता, परिवार वाले खोजने की लगा रहे गुहार

GUMLA: झारखंड के गुमला जिला के तीन युवक रहस्यमय ढंग से विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन से गायब हो गये. बताया जा रहा है ये तीनों युवक मजदूरी करने गोवा गये हुए थे. वही खेतीबारी करने के लिए तीनों युवक

झारखंड: गुमला के 3 युवक विशाखापत्तनम से लापता, परिवार वाले खोजने की लगा रहे गुहार
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GUMLA: झारखंड के गुमला जिला के तीन युवक रहस्यमय ढंग से विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन से गायब हो गये. बताया जा रहा है ये तीनों युवक  मजदूरी करने गोवा गये हुए थे. वही खेतीबारी करने के लिए तीनों युवक वापस गोवा से झारखंड लौट रहे थे. लेकिन विशाखापत्तनम में एक युवक की तबीयत खराब हो गयी. जिसे इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल ले जा रहे थे. लेकिन इसी बीच तीनों  युवक बिछड़ गए और गायब हो गए. 


ये तीनों जिले के कामडरा प्रखंड स्थित रामपुर गांव के है. ये तीनों युवक मजदूरी करने गोवा गये हुए थे. इनमें रामपुर गांव निवासी 23 साल के उदित सोरेंग , 33 साल के आशियान सोरेंग और 38 साल के फेड्रिक सोरेंग है. कुरकुरा थाना में तीनों युवकों की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है. इस मामले में उदित सोरेंग के परिजन कांग्रेस नेता रोशन बरवा से मिलने आये. तीनों युवकों को खोजने की गुहार लगायी.


इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश सचिव रोशन बरवा ने बताया कि 2 जून की शाम को अमरावती एक्सप्रेस से जनरल टिकट लेकर तीनों युवक गांव वापस लौट रहे थे. इसी बीच तीन जून को विशाखापत्तनम में एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ी. जिसके इलाज के लिए स्टेशन से बहार आए लेकिन भीड़ में बिछड़ गये. इसमें उदित नामक युवक छह जून तक लगातार परिवार से संपर्क में था और अपने परिजनों के पास वापस घर ले जाने का गुहार लगा रहा था. इनके परिजन भी विशाखापत्तनम पहुंच गए और उदित को ढूंढने लगे. वही बाकी का कोई अता-पता नहीं चला.




टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें