ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Jharkhand News: पूर्व विधायक पर आम रास्तों को बंद करने का आरोप, जनहित में खुलवाने की मांग

Jharkhand News: पदमा प्रखंड में पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह पर आम रास्तों को बंद करने का आरोप सामने आया है। इसको लेकर मुखिया अनिल मेहता ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए रास्ते को जनहित में खुलवाने की अपील की है।

पूर्व विधायक, आम रास्ता विवाद, पदमा मुखिया, हजारीबाग समाचार, रास्ता बंद, जनता की समस्या, प्रशासनिक कार्रवाई, झारखंड खबर, सीओ पदमा, सौरभ नारायण सिंह  Keywords (English): former MLA, public road dispute
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Jharkhand News: हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड के मुखिया अनिल मेहता ने पूर्व विधायक और राजपरिवार के सदस्य सौरभ नारायण सिंह पर कई सार्वजनिक रास्तों को अवरुद्ध करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर उन्होंने हजारीबाग के अपर समाहर्ता और पदमा के अंचल अधिकारी को पत्र सौंपकर जनहित में इन रास्तों को दोबारा खोलने की अपील की है।


मुखिया ने बताया कि शुरुआत में उन्हें केवल एक रास्ता बंद किए जाने की जानकारी मिली थी, जिस पर उन्होंने सीओ को पत्र भेजकर जांच कराने और रास्ता पुनः चालू करने की मांग की थी। प्रशासनिक कार्रवाई में देरी के कारण स्थानीय नागरिकों ने खुद ही रास्ता खोल दिया। इसके बाद प्रशासन ने बिना किसी जांच के लोगों पर झूठा आरोप लगाकर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


इस घटना को एक महीना बीत चुका है, लेकिन अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही सार्वजनिक रास्ते को लेकर कोई ठोस कदम उठाया गया है। मुखिया का कहना है कि उन्होंने अब इस मामले में उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है, जिस पर अपर समाहर्ता और सीओ ने शीघ्र जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें