ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

झारखंड: CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, तनाव के कारण सुसाइड करने की आशंका

LOHARDAGA: बड़ी खबर झारखंड के लोहरदगा से आ रही है, जहां एक सीआरपीएफ के जवान ने अपने ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में खून

झारखंड: CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, तनाव के कारण सुसाइड करने की आशंका
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LOHARDAGA: बड़ी खबर झारखंड के लोहरदगा से आ रही है, जहां एक सीआरपीएफ के जवान ने अपने ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में खून से लथपथ जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सीआरपीएफ जवान की पहचान जगदीश मीणा के रूप में हुई है, जो सीआरपीएफ के 158वीं बटालियन में तैनात था। बताया जा रहा है कि अति नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के केकरेंग स्थित सीआरपीएफ गेट पर जवान की ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान जगदीश मीणा ने खुद के सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मौके पर सीआरपीएफ के अधिकारी भी पहुंचे हैं। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मृतक जवान के परिजनों में कोहराम मच गया है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें