ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Jharkhand Crime: पुलिस ने कब्र से निकाली लाश, शबनम हत्या मामले में आया नया मोड़

गढ़वा जिले के संग्रहे खुर्द गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिसमें नया मोड़ आ गया है।

शबनम हत्या
शबनम हत्या
© शबनम हत्या
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Jharkhand Crime: झारखंड के गढ़वा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के लिए शव को जमीन से खोद कर निकाला है। शव महिला का बताया जा रहा है जिसकी हत्या दहेज उत्पीड़न के कारण हुई थी। यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के संग्रहे खुर्द गांव का है। पुलिस मामले की जांच कर जल्द खुलासा करने की तैयारी में जुट गयी है। मृत महिला की पहचान खुर्द गांव निवासी शाहनवाज अंसारी की पत्नी शबनम खातून के रूप में हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पलामू के पांडू थाना क्षेत्र निवासी शबनम की शादी गढ़वा थाना क्षेत्र के शाहनवाज अंसारी के साथ 24 मार्च 2024 को मुस्लिम रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही शबनम को लगातार ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इस बीच 2 महीने पहले शबनम को एक बेटी हुई, जिसके बाद ससुराल के लोग उसे बेटी पैदा होने का ताना मारने लगे। 


वहीं, ससुराल वालों का आरोप है कि 19 फरवरी 2025 को दहेज और बेटी को जन्म देने के दंड में शबनम की हत्या कर दी गई। मायके वालों को बताया गया कि सांप के काटने से उसकी मौत हो गई है। जब तक शबनम के माता-पिता मौके पर पहुंचते तब तक ससुराल वाले शबनम को दफनाने की प्रक्रिया में जुट गए थे। उसके माता-पिता द्वारा लगातार विरोध करने के बाद भी ससुराल पक्ष द्वारा एक न सुनी गई और शबनम को दफना दिया गया। 


इधर, घटना के बाद मायके वालों ने गढ़वा थाना पुलिस के पास जाकर प्राथमिकी दर्ज करवाई। जिसके बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को आवेदन देकर कब्र खोदकर शव निकालने और पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई। वहीं, आदेश प्राप्त होने के बाद अब पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर SDPO ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दंडाधिकारी की निगरानी में शव को कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें