ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Jharkhand Crime: रिमांड होम में हुई दोस्ती, घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने दबोचा

झारखंड के पलामू में लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया।

Jharkhand Crime
Jharkhand Crime
© Jharkhand Crime
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Jharkhand Crime: झारखंड के पलामू जिले में लूटपाट समेत कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का उद्वेदन किया है। इनके पास से दो पिस्टल एक देसी कट्टा, चाकू और मोबाइल बरामद किया गया है। साथ ही लूट की कई सामग्री भी मिली है। पुलिस के अनुसार, पांचों की दोस्ती रिमांड होम में हुई थी। रिमांड होम से बाहर निकलने के बाद सभी ने एक आपराधिक गिरोह खड़ा किया, उसके बाद से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगे थे। 


पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोहम्मद गंज थाना क्षेत्र में कुछ लोग आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी में है। सभी ने भीम चूल्हा के इलाके में डेरा डाला हुआ था। सूचना मिलते ही हुसैनाबाद एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और पांचों आरोपियों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी पलामू के पाटन, हैदरनगर, मोहम्मदगंज समेत कई इलाकों में अपराधी घटनाओं के आरोपी रहे हैं। 


पुलिस ने बताया कि आरोपियों में हैदरनगर के अंकु कुमार सिंह, चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ के विशाल चंद्रवंशी, सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा के नीरज राम, पाटन थाना के सूरज कुमार, पाटन के सिक्की कला के राजन कुमार पासवान शामिल है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें