ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Jharkhand Crime: बिना ताला तोड़े घर से गायब कर दिये 32 लाख, पुलिस भी हुई हैरान, जानें पूरा मामला

झारखंड की राजधानी रांची में चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है, जहां बिना खिड़की या दरवाजे का ताला तोड़े चोरों ने 32 लाख रुपये के गहने और महंगे सामान पर हाथ साफ कर लिया।

Jharkhand Crime
Jharkhand Crime
© Jharkhand Crime
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Jharkhand Crime: झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है, जहां चोरों ने नया तरीका अपनाते हुए ना घर की खिड़की तोड़ी, ना गेट का ताला तोड़ा और घर से 32 लाख के सामान रुपए गायब कर दिये। चोरों ने बड़ी सफाई से घर में रखें सभी गहने और महंगे सामान पर अपना हाथ साफ कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि उनके मकान मालिक के द्वारा ही पैसे और गहने गायब किए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है साथ ही तमाम आरोपियों से एक-एक कर पूछताछ कर रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रांची के सदर थाना क्षेत्र के इलाही बक्श कॉलोनी का है। जहां किराये पर रहने वाले मोहमद वसीम जावेद के घर में चोरी हुई है। पीडितों ने बताया कि उनका परिवार दिल्ली में इलाज करवाने गया था, तभी घटना को अंजाम दिया गया। परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने घर में रखे स्कूटी के डिक्की से अज्ञात चोरों के द्वारा 32 लाख 50 हजार रुपए गायब कर दिए गए हैं। मंगलवार को जब वे दिल्ली से लौटे तो उनके घर का ताला बंद था। लेकिन घर में चोरी की गई थी। 


इधर, पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें आशंका है कि चोरी किसी जान पहचान वाले ने ही की है, क्योंकि ना घर का ताला टूटा है न ही खिड़की खुली थी। थाना अध्यक्ष का कहना है कि चोरी की वारदात को कैसे अंजाम दिया गया, यह अपने आप में सवाल है जिस पर जांच की जा रही है। पूरे मामले को लेकर तफ्तीश की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें