ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Jharkhand Chunav 2024: आज मिशन झारखंड पर अमित शाह, चुनावी अभियान को देंगे धार; इस दिन होगा PM मोदी का कार्यक्रम

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव अभियान को धार देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यानी शनिवार को झारखंड पहुंचेंगे। रांची पहुंचकर वह प्रदेश के बीजेपी नेताओं के साथ बैठक

Jharkhand Chunav 2024: आज मिशन झारखंड पर अमित शाह, चुनावी अभियान को देंगे धार; इस दिन होगा PM मोदी का कार्यक्रम
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव अभियान को धार देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यानी शनिवार को झारखंड पहुंचेंगे।  रांची पहुंचकर वह प्रदेश के बीजेपी नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों और प्रचार अभियान की समीक्षा करेंगे। अमित शाह विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद अमित शाह रविवार को घाटशिला, बरकट्ठा और सिमरिया में रैली भी करेंगे। 


जानकारी के अनुसार अमित शाह का खास फोकस बीजेपी के बागियों को साधने पर होगा जो पार्टी के लिए चुनौती बने हैं। झारखंड में बागी बीजेपी के लिए अभी भी सिरदर्द बने हुए हैं। हालांकि, इससे पहले झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा ने बीजेपी के रूठे हुए नेताओं के घर घर जाकर मनाने की कोशिश की। 


बीजेपी ने इस काम में अपने कुछ केंद्रीय मंत्रियों और पड़ोसी राज्य के वरिष्ठ नेताओं को भी लगाया जिन्होंने बागियों से संपर्क साधा और उनको सरकार बनने पर पार्टी और सरकार में उचित सम्मान देने का भरोसा दिया। इसमें बीजेपी को सफलता भी मिली और कई नेताओं ने नाराजगी छोड़कर बीजेपी को विधानसभा चुनाव में जिताने का ऐलान किया। 


इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो अक्टूबर की देर शाम रांची पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद वे तीन अक्टूबर को तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार नवंबर को झारखंड आएंगे। वे दो चुनावी सभाएं करेंगे। अमित शाह तीन अक्टूबर को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला, चतरा जिले के सिमरिया और हजारीबाग के बरकट्ठा में चुनावी सभा कर बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे। 


इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार नवंबर को झारखंड आएंगे. वे चाईबासा और गढ़वा में चुनावी सभा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बोकारो और रांची में भी चुनावी सभा की तैयारी हो रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी चार नवंबर को झारखंड आ सकते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पांच नवंबर को चुनावी सभा करेंगे। इसी दिन कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का चुनावी कार्यक्रम पांच नवंबर को प्रस्तावित किया है. पार्टी के आला नेता राहुल गांधी दूसरे सप्ताह में झारखंड आ सकते हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें