ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

झारखंड: बीजेपी नेता सुमित केसरी हत्याकांड का खुलासा, अपहरण के बाद हुई थी हत्या

GUMLA: झारखंड पुलिस ने बीजेपी नेता सुमित केसरी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल चार बदमाशों को पुलिस ने गुमला से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक लेवी की मांग

झारखंड: बीजेपी नेता सुमित केसरी हत्याकांड का खुलासा, अपहरण के बाद हुई थी हत्या
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GUMLA: झारखंड पुलिस ने बीजेपी नेता सुमित केसरी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल चार बदमाशों को पुलिस ने गुमला से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक लेवी की मांग को लेकर बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई थी। केस दर्ज होने के महज 17 दिनों के भीतर ही गुमला पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल 6 अपराधियों में दो अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 


गुमला के पालकोट में पिछले दिनों हुए बीजेपी नेता समित केसरी हत्याकांड का खुलासा करते हुए गुमला एसपी ऐहतेशाम वकारीब ने बताया गिरफ्तार बदमाश पहले पीएलएफआई संगठन के सदस्य थे और फिलहाल एक गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दो लाख रुपए की लेवी के लिए बीजेपी नेता सुमित केसर को अगवा किया गया था और लेवे के पैसे नहीं मिलने पर अपराधियों ने गोली मारकर बीजेपी नेता की हत्या कर दी थी। जिसे चुनौती मानते हुए पुलिस टीम ने महज 17 दिनों के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।


बीजेपी नेता हत्याकांड में शामिल गिरफ्तार अपराधियों की पहचान निनई बसिया के पारस राम, सारुबेड़ा पालकोट के मोहन गोप, टेंगरिया तेतरटोली के बासिल इंदवार और सुअरगुड़ा पालकोट के नारायण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से तीन देसी कट्टा और 6 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों बदमाशों को जेल भेज दिया है वहीं फरार दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। एसपी ने दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें