ब्रेकिंग
नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा

झारखंड: अपने ही श्राद्धकर्म में भोज खाने पहुंचा शख्स, भूत-भूत चिल्लाकर भागे लोग

HAZARIBAGH: झारखंड के हजारीबाग से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपने ही श्राद्धकर्म के दिन अपने घर वापस लौट आया। मृत शख्स को जिंदा देख श्राद्ध का भोज खा रहे लोग भू

झारखंड: अपने ही श्राद्धकर्म में भोज खाने पहुंचा शख्स, भूत-भूत चिल्लाकर भागे लोग
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAZARIBAGH: झारखंड के हजारीबाग से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपने ही श्राद्धकर्म के दिन अपने घर वापस लौट आया। मृत शख्स को जिंदा देख श्राद्ध का भोज खा रहे लोग भूत-भूत चिल्लाकर इधर-उधर भागने लगे और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। कुछ घंटों के बाद जब शोर शांत हुआ तो युवक ने सारी घटना को बताई। मामला झारखंड के हजारीबाग के चहरी थाना क्षेत्र का है।


दरअसल, चहरी थाना क्षेत्र के श्याम पट्टी गांव के रहने वाले 45 वर्षीय बद्री करमाली अपने घर से 1 फरवरी को लापता हो गया था। काफी देर खोजबीन के बाद भी जब उसकी कोई खबर नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को 4 फरवरी को सीसीएल एरिया के जंगल से एक शव मिला। शव की हालत इतनी बूरी थी की उसकी पहचान कर पाना मुश्किल था। परिजनों ने युवक की हत्या हो जाने की अशंका जताते हुए उसकी पहचान बद्री करमाली के रूप में कर ली। जिसके बाद परिजनों ने उस अज्ञात शव को बद्री करमाली समझ उसका अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार को बद्री करमाली का श्राद्धकर्म किया जा रहा था तभी वह अपने घर पहुंच गया। बद्री को देख सभी उसे भूत समझकर डर के मारे भागने लगे।   


अब इस मामले के बाद पुलिस के सामने अज्ञात शव किसका था यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, जिसका जबाव पुलिस को खोजना है। दूसरी ओर बद्री इस मामले के बाद काफी हद तक डरा सहमा है, वह सही से कुछ नहीं बता पा रहा है। बद्री कहां और किस हालत में था परिजन लगातार जानने की कोशिश कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद बद्री की मानसिक हालत ठीक नही है। वहीं बद्री के वापस आने से परिजनों में खुशी का माहौल है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें