ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Jharkhand Assembly Elections Result 2024: झारखंड में BJP कैंडिडेट से रुझानों में CM की पत्नी पीछे, मुनिया देवी ने बनाई बढ़त

DESK : झारखंड की सबसे बहुचर्चित सीट में शुमार गांडेय विधानसभा सीट के लिए काउंटिंग जारी है। अब तक वोटों की गिनती में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पिछड़ती हुई नजर आ रही हैं, जबक

Jharkhand Assembly Elections Result 2024: झारखंड में BJP कैंडिडेट से रुझानों में CM की पत्नी पीछे, मुनिया देवी ने बनाई बढ़त
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : झारखंड की सबसे बहुचर्चित सीट में शुमार गांडेय विधानसभा सीट के लिए काउंटिंग जारी है। अब तक वोटों की गिनती में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पिछड़ती हुई नजर आ रही हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट मुनिया देवी ने बढ़त बना ली है। झारखंड में दो चरणों में 2024 विधानसभा चुनाव हुए थे। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले गए थे।


झारखंड के गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोट डाले गए थे और इस सीट के चुनावी नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। गांडेय सीट के उम्मीदवारों में प्रमुख दलों से कई बड़े प्रत्याशी मैदान में हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की तरफ से कल्पना सोरेन की किस्मत दांव पर लगी है, तो वहीं बीजेपी ने मुनिया देवी को इस सीट पर उतारा था। दोनों ही कैंडिडेट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। 


वहीं  पिछले चुनाव की बात करें, तो 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में जेएमएम के डॉ. सरफराज अहमद ने गांडेय सीट पर जीत हासिल की थी और उन्होंने बीजेपी के जय प्रकाश वर्मा को हराया था। डॉ. अहमद को 65,023 वोट मिले थे, जबकि जय प्रकाश वर्मा को 56,168 वोट मिले थे। गांडेय विधानसभा क्षेत्र में 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जय प्रकाश वर्मा ने जीत दर्ज की थी।


जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सलाखन सोरेन को 38,559 वोट मिले थे. इस प्रकार गांडेय सीट पर हर चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, और यह सीट राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए एक अहम क्षेत्र रही है।  इस सीट के परिणामों का असर राज्य की राजनीति पर भी पड़ सकता है. जेएमएम के लिए यह सीट ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से सीएम की पत्नी मैदान में हैं और उन्हें कई मौकों पर सीएम के उत्तराधिकारी के तौर पर भी देखा गया है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें