ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Cyber Crime: ईंट ढोने वाला मजदूर निकला साइबर अपराधी, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

JAMTADA: साइबर क्राइम से जुड़े मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अपराधी नित्य नए-नए प्रयोग कर साइबर अपराध को अंजाम देने में लगे हुए हैं. लोगों को लगातार चूना लगाए जा रहे है. अब तो मेह

Cyber Crime: ईंट ढोने वाला मजदूर निकला साइबर अपराधी, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMTADA: साइबर क्राइम से जुड़े मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अपराधी नित्य नए-नए प्रयोग कर साइबर अपराध को अंजाम देने में लगे हुए हैं. लोगों को लगातार चूना लगाए जा रहे है. अब तो मेहनत मजदूरी करने वाले लोग भी साइबर अपराध में कदम रखने लगे हैं. ऐसे में साइबर के गढ़ माना जाने वाले जामताड़ा पकड़े गए साइबर अपराधी से खुलासा हुआ है.


जिले के करमाटाड़ थाना क्षेत्र के बरमुमडी गांव से मजदूरी की आड़ में साइबर अपराध करने वाले एक अपराधी को साइबर थाने की पुलिस ने पकड़ा है. जानकारी के अनुसार ठग का नाम इश्तियाक अंसारी बताया गया है. वह ट्रैक्टर में ईंट ढोने का काम करता था. इसी दौरान वह लोगों से बैंक खाता मोबाइल नंबर और सारे डिटेल ले लिया करता था और साइबर अपराधियों से मिलकर ठगी का काम करते थे. जिसकी भनक पुलिस को लग गई. जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और ठग को धर दबोचा.


पकड़े गये साइबर अपराधी के खिलाफ साइबर थाना की पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जामताड़ा जेल भेज दिया है. हालांकि साइबर थाना की पुलिस इसे लेकर कैमरे के सामने कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हुई. साइबर थाना द्वारा बताया गया कि इसे लेकर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. जामताड़ा करमाटाड़ थाना क्षेत्र साइबर का गढ़ माना जाता है. लगातार साइबर थाना की पुलिस छापेमारी कर साइबर अपराध को लगाम लगाने को लेकर कार्रवाई करती है. बावजूद इसके साइबर अपराधी करने से बाज नहीं आ रहे हैं.


टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें