ब्रेकिंग
बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड

जामताड़ा के बाद रांची बना साइबर क्राइम का हब, कई राज्यों से जुड़े हैं तार

RANCHI: यूं तो झारखंड का जामताड़ा साइबर अपराधियों के लिए सेफ जोन माना जाता रहा है लेकिन अब राजधानी रांची भी साइबर क्राइम का बड़ा हब बनता जा रहा है। रांची पुलिस ने साइबर ठगों के एक

जामताड़ा के बाद रांची बना साइबर क्राइम का हब, कई राज्यों से जुड़े हैं तार
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: यूं तो झारखंड का जामताड़ा साइबर अपराधियों के लिए सेफ जोन माना जाता रहा है लेकिन अब राजधानी रांची भी साइबर क्राइम का बड़ा हब बनता जा रहा है। रांची पुलिस ने साइबर ठगों के एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों का डेटाबेस तैयार कर लकी ड्रा का झांसा देकर उनसे ठगी करते थे। रांची शहर में बैठकर इस गिरोह के सदस्य 20 राज्यों के करीब 150 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुके थे।


दरअसल, पुलिस को पिछले कुछ महीनों से साइबर ठगी की जानकारी मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस की टीम ने बड़गाईं से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तीनों बदमाश करण कुमार, चंदन कुमार और सुदामा कुमार बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं और चुटिया इलाके में किराए के मकान में रहकर साइबर अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल फोन, 6 एटीएम कार्ड, मापतोल डॉट कॉम के 484 लिफाफे के अलावा लकी ड्रा के कूपन और दो लाख रुपए कैश बरामद किया है।


पूरे मामले पर रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस को लगातार साइबर अपराध से जुड़ी घटनाओं की जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस की विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। एसएसपी ने बताया कि पिछले तीन महीने से ये गिरोह रांची में सक्रिय था। ऑनलाइन लोन ऐप डाउनलोड करवाकर गिरोह के सदस्य मोबाइल हैक कर लोगों को ब्लैकमेल करते थे और उनसे पैसे की उगाही कर रहे थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार साइबर अपराधियों से पूछताछ में जुटी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें