ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

झारखंड: जमीन विवाद में टांगी से मारकर युवक की हत्या, पत्नी और भाई घायल

CHATRA: झारखंड के चतरा से खबर है जहां एक युवक को टांगी से काटकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार जमीन विवाद में हत्या किए जाने की बात सामने आई है. इस विवाद में मृतक के भाई और उसकी पत्नी घायल

 झारखंड: जमीन विवाद में टांगी से मारकर युवक की हत्या, पत्नी और भाई घायल
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHATRA: झारखंड के चतरा से खबर है जहां एक युवक को टांगी से काटकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार जमीन विवाद में हत्या किए जाने की बात सामने आई है. इस विवाद में मृतक के भाई और उसकी पत्नी घायल हो गए हैं. पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा. वही आवेदन के आधार पर पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. और कुछ लोगों को पकड़ा भी गया. 


यह घटना चतरा सदर थानाक्षेत्र अंतर्गत मोकतमा पंचायत के अकौना गांव की है. मृतक की पहचान प्रदीप यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रदीप अपनी जमीन पर काम शुरू करने के लिए बालू गिराने गया था. इसी बीच गांव के ही रिश्तेदार में विवाद उत्पन्न हो गया. वही धीरे धीरे मामला बढ़ गया और सुनील कुमार यादव ने टांगी से वारकर उसकी हत्या कर दी. और दो लोग घायल हो गए. 


घायलों में मृतक के भाई प्रभु यादव और उसकी पत्नी फुलवा देवी शामिल हैं. इसकी जानकारी सदर पुलिस को दी गई. वही सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मनोहर करमाली दल बल के साथ गांव पहुंचे और पूरे मामले की जांच की. और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.


इस मामले में मृतक प्रदीप यादव के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वही इस घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. 


टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें