ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

जल्द ही झारखंड आएंगे बागेश्वर धाम वाले बाबा! धीरेन्द्र शास्त्री के दरबार पहुंचे MLA ढुलू महतो, मुलाकात कर दिया न्योता

DHANBAD: बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द ही झारखंड दौरे पर आएंगे। आध्यात्मिक यात्रा पर निकले बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से

जल्द ही झारखंड आएंगे बागेश्वर धाम वाले बाबा! धीरेन्द्र शास्त्री के दरबार पहुंचे MLA ढुलू महतो, मुलाकात कर दिया न्योता
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD: बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द ही झारखंड दौरे पर आएंगे। आध्यात्मिक यात्रा पर निकले बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर उन्हें झारखंड आने का न्योता दिया है। झारखंड आने के लिए उन्होंने हामी भी भर दी है लेकिन झारखंड में उनका आगमन कब होगा, इसकी तारीख अभी तय नहीं है।


दरअसल, बाघमारा विधायक ढुलू महतो इन दिनों अपनी पत्नी और परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की और झारखंड आने का न्योता दिया। ढुलू महतो ने कहा कि जल्द ही बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को वे झारखंड लेकर आयेंगे और उनके विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम एक महीने के भीतर हो इसकी कोशिश की जा रही है।


बता दें कि हाल ही में पंडित धीरेंद्र शास्त्री पड़ोसी राज्य बिहार की धरती पर आए थे। पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली गांव में आयोजित हनुमंत कथा के दौरान उन्हों ने दिव्य दरबार लगाया था और लोगों की पर्चियां निकाली थी। लाखों की संख्या में लोग हनुमंत कथा सुनने के लिए तरेत गांव में दिन रात मौजूद रहे थे। धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन को लेकर सियासत भी खूब हुई थी। बीजेपी खुलकर बाबा के समर्थन में उतर गई थी जबकि सत्ताधारी दल धीरेंद्र शास्त्री का खुलकर विरोध कर रहे थे लेकिन लोगों की श्रद्धा के आगे विरोधी पस्त हो गए थे।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें