ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

जहरीले सांप के कांटने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मरने से पहले तीनों ने मिलकर सांप का काम किया तमाम

DESK: बारिश के समय में सांप कब और कहां दिख जाएगा कहा नहीं जा सकता है। कब वो किसी को डंस लेगा यह भी कहना मुश्किल है। झारखंड के गुमला जिले के लोटवा पंचायत स्थित डुगडुगी गांव में

जहरीले सांप के कांटने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मरने से पहले तीनों ने मिलकर सांप का काम किया तमाम
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बारिश के समय में सांप कब और कहां दिख जाएगा कहा नहीं जा सकता है। कब वो किसी को डंस लेगा यह भी कहना मुश्किल है। झारखंड के गुमला जिले के लोटवा पंचायत स्थित डुगडुगी गांव में रहने वाले एक ही परिवार के 3 सदस्यों को सबसे जहरीला सांप करैत ने डंस लिया। जिसके बाद तीनों ने मिलकर सांप को मार डाला। 


बताया जाता है कि पेशे से किसान राजेश अपनी पत्नी सुनीता देवी और भाई मनोज के साथ रविवार को घर में ही जमीन पर सोए हुए थे तभी देर रात एक करैत सांप घर में घुस गया और बारी-बारी से तीनों को डंस लिया। सांप के काटने के बाद तीनों ने मिलकर सांप को मार कर फेंक दिया। जिसके बाद तीनों को तेज नींद आने लगी और अचानक आंख बंद हो गयी। 


सुबह तक सांप का जहर ऐसा फैला कि तीनों की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद तीनों को किसी तरह अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके मे सनसनी फैल गयी है। सांप काटने की घटना से ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें