ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

इंडी ब्लॉक में सीट शेयरिंग का ऐलान, जानिए किस पार्टी को कितनी सीट मिली?

RANCHI: झारखंड में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होगा। 13 नवम्बर और 20 नवम्बर को मतदान होगा। 23 नवम्बर को नतीजा भी सामने आ जाएगा। इसे लेकर एनडीए ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। प

इंडी ब्लॉक में सीट शेयरिंग का ऐलान, जानिए किस पार्टी को कितनी सीट मिली?
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होगा। 13 नवम्बर और 20 नवम्बर को मतदान होगा। 23 नवम्बर को नतीजा भी सामने आ जाएगा। इसे लेकर एनडीए ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। प्रदेश की 81 सीटों में 68 सीटों पर बीजेपी अपना उम्मीदवार उतारेगी। वही 10 सीटों पर आजसू, 2 सीट जेडीयू और लोजपा (रामविलास) 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। वही अब इंडी ब्लॉक में भी सीट शेयरिंग की घोषणा हो गयी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान करते हुए कहा कि  70 सीटों पर JMM और कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। बाकी 11 सीटों पर आरजेडी, वाम दल और अन्य चुनाव लड़ेंगे।


इंडिया अलायंस इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। यही कारण है कि इस बार कई सीटों के अदला-बदली के अलावा गठबंधन दलों के नेताओं की हुई बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा कर ली गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची स्थित अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए सीट शेयरिंग की घोषणा की। कहा कि कांग्रेस और जेएमएम 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष सीटों पर अन्य सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। 


हेमंत सोरेन ने कहा कि इस बार आरजेडी के अलावे सीपीआई-एमएल को भी गठबंधन में शामिल किया गया है। लेकिन JMM और कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका खुलासा हेमंत सोरेन ने अभी नहीं किया है। इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। बता दें कि शीट शेयरिंग की घोषणा से पहले बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम आवास जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी।


 इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन, मनोज झा और संजय यादव मौजूद थे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई जिसके बाद तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ एक होटल में बैठक की थी। जिसके अगले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीट शेयरिंग की घोषणा की। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें