ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

HIV case jharkhand jail : ये जेल नहीं गंभीर बीमारी का अड्डा है ! HIV, TB और सिफलिस की चपेट में आये कैदी

HIV case jharkhand jail : झारखंड की जेलों में कैदियों के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एचआईवी, टीबी, सिफलिस और हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से कई कैदी पीड़ित पाए गए हैं।

Jharkhand Jails, Inmates Health, HIV in Prison, TB in Jail, Syphilis Cases, Hepatitis in Indian Prisons, Prison Health Report, Jharkhand Health News, एचआईवी कैदी, टीबी जेल, झारखंड समाचार, जेलों की स्व
झारखंड की जेलों में 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HIV  case jharkhand jail : झारखंड की अलग अलग जेलों में  जेलों में बंद कैदियों की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर एक बेहद ही  चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है। स्टेट ओवरसाइट कमेटी की हाल ही में हुई बैठक में यह खुलासा हुआ कि राज्य की जेलों में 26 कैदी एचआईवी, 37 कैदी टीबी, 9 कैदी सिफलिस और 3 कैदी हेपेटाइटिस से संक्रमित पाए गए हैं। 


यह जानकारी झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक अबु इमरान की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में राज्य की जेलों में संचालित एचआईवी और टीबी रोकथाम कार्यक्रमों की समीक्षा की गई इसी दौरान ये बात सामने निकल कर आई | 


सरकारी आकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 37,702 कैदियों की एचआईवी जांच की गई, जिसमें से 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी तरह, 11,957 कैदियों की सिफलिस जांच में 9 संक्रमित मिले। 3 कैदी हेपेटाइटिस से भी पीड़ित पाए गए। वहीँ अगर टीबी की बात करें तो इसकी पहचान के लिए 40,454 कैदियों की 4-एस स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 3,402 की स्पुटम जांच कराई गई। जांच में 37 कैदी टीबी संक्रमित पाए गए, जिन्हें DOTS कार्यक्रम के तहत इलाज मुहैया कराया गया है।


बता दे कि सभी संक्रमित कैदियों को निकटवर्ती एआरटी केंद्रों से जोड़ा गया है ताकि उन्हें समुचित इलाज मिल सके। इस समीक्षा बैठक में एआईजी जेल तुषार गुप्ता, उप सचिव झालसा दीपक कुमार साहू, समाज कल्याण विभाग से अनामिका और एड्स नियंत्रण समिति के अपर परियोजना निदेशक डॉ. श्याम सुंदर पासवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। झारखंड की जेलों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सुधारने और रोगों की रोकथाम के लिए नियमित जांच, उपचार और जनजागरूकता जरूरी है। यह रिपोर्ट जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए एक चेतावनी है कि बंदियों के स्वास्थ्य की अनदेखी गंभीर परिणाम दे सकती है।



टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें