ब्रेकिंग
वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशवैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश

शिक्षा मंत्री की तबीयत नाजुक, इलाज के लिए चेन्नई से आए डॉक्टरों से CM ने की बात

RANCHI: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की लगातार तबीयत बिगड़ी जा रही है. जिसके बाद उनका इलाज करने के लिए चेन्नई से डॉक्टरों की एक टीम आई है. उस टीम से सीएम हेमंत सोरेन न

शिक्षा मंत्री की तबीयत नाजुक, इलाज के लिए चेन्नई से आए डॉक्टरों से CM ने की बात
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI:  झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की लगातार तबीयत बिगड़ी जा रही है. जिसके बाद उनका इलाज करने के लिए चेन्नई से डॉक्टरों की एक टीम आई है. उस टीम से सीएम हेमंत सोरेन ने बात की और जाना की कैसे बेहतर उनका और इलाज हो सकता है. उनको बाहर ले जाने पर भी विचार किया जा रहा है. 

कल सीएम ने की थी बात

कोरोना संक्रमित शिक्षा मंत्री की तबीयत अधिक खराब होने के बाद उनको रिम्स से उनको मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यहां पर भी उनकी स्थिति खराब होती जा रही है. जिसके बाद हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सीएम हेमंत सोरेन, रिम्स के डॉक्टरों को बुलाया कर बात की थी. जिसके बाद चेन्नई की डॉक्टरों की टीम से हेमंत ने बात किया था. और रांची बुलाया था. जिसके बाद टीम रांची पहुंची हुई है. 

तीसरी बार कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

शिक्षा मंत्री को रिम्स के आईयूसी में 28 सितंबर को भर्ती कराया गया था. फिर मेडिका में शिफ्ट किया गया. इन 20 दिनों में अब लंग्स 90 प्रतिशत संक्रमित हो चुका है. उनकी बिगड़ी तबीयत से मेडिका हॉस्पिटल के डॉक्टर परेशान हैं. मंत्री का ऑक्सीजन लेवल 50 पहुंचते ही मेडिका की क्रिटिकल टीम घबरा गई. रिम्स की एक्सपर्ट टीम के अलावा सीएम को भी सूचना दी. इसके बाद रिम्स और मेडिका की क्रिटिकल टीम इलाज में जुट गई. बता दें कि कोरोना के कारण ही मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की मौत कुछ दिन पहले ही हुई थी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें