ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

गोड्डा से बड़ी खबर: नदी में डूबने से दो की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हादसा

GODDA: झारखंड के गोड्डा जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां मछली पकड़ने के दौरान दो लोग शीतल नदी में डूब गये। नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गयी। काफी मशक्कत के बाद दोनों की लाश

गोड्डा से बड़ी खबर: नदी में डूबने से दो की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हादसा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GODDA: झारखंड के गोड्डा जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां मछली पकड़ने के दौरान दो लोग शीतल नदी में डूब गये। नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गयी। काफी मशक्कत के बाद दोनों की लाश को पानी से बाहर निकाला गया। घटना के अगले दिन दोनों का शव बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना बसंतराय थाना क्षेत्र की है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। 


दोनों मृतक की पहचान 40 वर्षीय मुन्ना राय और 35 वर्षीय पंजाबी राय के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है बीते शनिवार को दोनों शीतल नदी में मछली पकड़ने गये हुए थे। डैम के सहारे नदी पार करने के दौरान मुन्ना राय नदी में गिर गया और पानी की तेज बहाव में बहने लगा जिसे डूबता देख उसका साथी पंजाबी राय उसे बचाने के लिए दौड़ा लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वह भी पानी में बह गया। 


दोनों को डूबता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर गोताखोर को बुलाया गया जिसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गयी लेकिन घटना के दिन दोनों का पता नहीं चल सका। अगले दिन रविवार को ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव को देखते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 


ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मृतक काफी गरीब फैमिली से थे। मेहनत मजदूरी करके किसी तरह अपना और परिवार का भरन पोषण कर रहे थे। उनके जाने के बाद अब परिवार को कौन देखेगा यह बड़ा सवाल है। दोनों के छोटे-छोटे बच्चे हैं उनका क्या होगा। इस घटना से मृतकों के परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। हर कोई इस घटना से काफी सदमें में है। स्थानीय ग्रामीण पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने की मांग सरकार से की है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें