ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

झारखंड: बीमारी ठीक करने की आड़ में धर्म परिवर्तन की कोशिश, पुलिस की गिरफ्त में दो लोग

GIRIDIH: झारखंड पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मामला भेलवाघाटी थाना इलाके के चंदली गांव का है. यहां एक आदिवासी परिवार के चार सदस्यो

झारखंड: बीमारी ठीक करने की आड़ में धर्म परिवर्तन की कोशिश, पुलिस की गिरफ्त में दो लोग
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GIRIDIH: झारखंड पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मामला भेलवाघाटी थाना इलाके के चंदली गांव का है. यहां एक आदिवासी परिवार के चार सदस्यों का धर्म परिवर्तन करने का कोशिश हुआ है.


वही इस मामले की जानकारी जब गांव वालों को मिली तो गांव वालों ने इसका विरोध जताया. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और प्रार्थना करने वाले दो पास्टर को हिरासत में लिया है. जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनमें देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके के धरवाडीह निवासी रामलाल हांसदा और बिहार के जमुई जिले अंतर्गत चकाई थाना इलाके के बिंदली गांव निवासी संजय मरांडी है.


इस मामले के बारे में बताया जा रहा है कि सालबहियार टोला के गोंदवा बास्के के घर ईसाई समुदाय के दोनों पास्टरों द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था. इस सभा में बिहार के चकाई के अलावा गिरिडीह जिले के तिसरी के ईसाई समुदाय के कई लोग शामिल हुए थे. जहां प्रदीप बास्के, शीला मरांडी, गोंदवा बास्के और छोटकी मरांडी का धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म में जोड़ा जा रहा था. 


इस बात की भनक जब लोगों को लगी तो स्थानीय आदिवासी समाज और साथ में अन्य समाज के लोगों ने विरोध किया. और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर थाना प्रभारी अवधेश कुमार पहुंचे. यहां आक्रोशित गांव वालों को समझाया और दोनों पास्टरों को हिरासत में ले लिया. इस मामले में धर्म परिवर्तन कर रहे प्रदीप बास्के का कहना है वह बीमारी और गोतिया से परेशान है. बीमारी से छुटकारा पाने के लिए वह जीवन परिवर्तन करना चाहता है और पास्टर को बुलाकर धर्मसभा करवा रहा था. वही पास्टर संजय मरांडी का कहना है कि वह धर्म परिवर्तन नहीं करा रहा है, बल्कि प्रार्थना से बीमारी का इलाज कर रहा है.


टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें