ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

झारखंड: गढ़वा में बदमाशों ने की व्यवसायी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, दहशत में परिवार

GARHWA: झारखंड के गढ़वा जिले में एक बार फिर अपराधियों का दहशत देखने को मिला. यहां एक युवा व्यवसायी मिठू जायसवाल के घर मंगलवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोलीबारी की घटना के

झारखंड: गढ़वा में बदमाशों ने की व्यवसायी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, दहशत में परिवार
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GARHWA: झारखंड के गढ़वा जिले में एक बार फिर अपराधियों का दहशत देखने को मिला. यहां एक युवा व्यवसायी मिठू जायसवाल के घर मंगलवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोलीबारी की घटना के बाद से पूरा जायसवाल परिवार दहशत में है.


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गढ़वा के श्रीबंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय के धुरकी मोड़ स्थित मठू जायसवाल के घर पर 2 अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. गोलीबारी के बाद से पूरा जायसवाल परिवार दहशत में है. पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की मांग की है. घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई. बुधवार को SDPO प्रमोद कुमार केसरी ने घटनास्थल पर जाकर वारदात की छानबीन की. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों ने 3 राउंड फायरिंग की. एक गोली घर के बाहर खड़ी कार में लगी. और एक गोली दीवार में लगी. इसके बाद 1 राउंड हवाई फायरिंग भी की गई.  


इस फायरिंग के बाद युवा व्यवसायी के परिवार और आसपास के लोग दहशत में है. मिठू जायसवाल ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे की है. सूचना पर पुलिस रात को ही घटनास्थल पर पहुंची थी. पुलिस ने खोखा बरामद किया है. बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले मिठू से व्हाट्सएप पर फिरौती मांगी गई थी. फिरौती नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी. दावा है कि यह धमकी जेल में बंद गैंग्सटर सुजीत सिन्हा गैंग की ओर से दी गई. फायरिंग की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें