ब्रेकिंग
दरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकादरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका

ED कोर्ट में पेश हुईं निलंबित IAS पूजा सिंघल, डिस्चार्ज पिटीशन पर इस दिन होगी सुनवाई

RANCHI: खूंटी में हुए मनरेगा घोटाला मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल गुरुवार को ED कोर्ट के समक्ष हाजिर हुईँ। मनी लाउंड्रिंग केस की आरोपी पूजा सिंघल जस्टिश प्रभात शर्मा क

ED कोर्ट में पेश हुईं निलंबित IAS पूजा सिंघल, डिस्चार्ज पिटीशन पर इस दिन होगी सुनवाई
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: खूंटी में हुए मनरेगा घोटाला मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल गुरुवार को ED कोर्ट के समक्ष हाजिर हुईँ। मनी लाउंड्रिंग केस की आरोपी पूजा सिंघल जस्टिश प्रभात शर्मा की कोर्ट में सशरीर उपस्थित होकर हाजिरी लगाई। पूजा सिंघल फिलहाल प्रोविजनल बेल पर हैं और उन्होंने कोर्ट में डिस्चार्ज पिटीशन फाइल किया है। आगामी 16 मार्च को कोर्ट इस मामले पर सुनवाई करेगा।


इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पूजा सिंघल को बड़ी राहत देते हुए शर्तों के साथ दो महीने की अंतरिम जमानत दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ईडी कोर्ट ने पूजा सिंघल की रिहाई का आदेश जारी किया था, जिसके बाद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से बाहर निकली थीं। पूजा सिंघल पर खूंटी मनरेगा घोटाला के ज़रिए करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने का आरोप हैं।


बता दें कि, खूंटी में हुए मनरेगा घोटाला मामले की जांच ईडी कर रही है। ईडी ने 6 मई को तत्कालीन खानन सचिव पूजा सिंघल के सरकारी व निजी आवास और उनके सहयोगी सीए सुमन कुमार समेत 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी। सीए सुमन कुमार के आवास से ईडी को 19.31 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। 11 मई को ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें