ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

डुमरी उपचुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, ठेकेदार की गाड़ी से मिले 10 लाख, वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ा

BOKARO: डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए आगामी 5 सितंबर को वोटिंग होने वाली है जबकि 8 सितंबर को चुनाव के नजीते घोषित होंगे। विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले की पुलिस और प्रशासन पूरी तरह

डुमरी उपचुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, ठेकेदार की गाड़ी से मिले 10 लाख, वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BOKARO: डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए आगामी 5 सितंबर को वोटिंग होने वाली है जबकि 8 सितंबर को चुनाव के नजीते घोषित होंगे। विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले की पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। चुनाव में धन और बल का इस्तेमाल न हो इसको लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसको लेकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है और होटलों में छापेमारी के साथ साथ जिले में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसी बीच चंद्रपुरा के दुग्धा ओपी क्षेत्र स्थित तरंगा चौक के पास स्टेटिक सर्विलांस टीम ने बोलेरो से 10 लाख रुपए बरामद किए हैं।


बोलेरो से इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और बोलेरे सवार सख्स से पूछताछ कर रही है हालांकि पैसों के बारे में पुलिस को संतोषप्रद जवाब नहीं मिल सका है। पूछताछ के दौरान बोलेरो सवार हिमांशु मिश्रा ने बताया है कि निशितपुर से गोमो तक बाउंड्री वॉल का काम रेलवे ट्रैक के बगल में चल रहा है। उसी काम में लगे लेबर के पेमेंट के लिए रांची से दुमका रुपए लेकर जा रहा था।


बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार हिमांशु मिश्रा पैसों का पूरा ब्योरा नहीं दे सका है। ऐसे में रुपए का हिसाब देने के लिए दो दिनों की मोहलत दी गई है। दो दिनों की भीतर अगर बरामद 10 लाख रुपयों का हिसाब ठेकेदार की तरफ से नहीं दिया जाता है तो उसके खिलाफ सख्स एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि डुमरी उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है और चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कमर कस लिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें