ब्रेकिंग
‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

सड़क हादसा: दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी, शादी के दो दिन बाद उजड़ गया सुहाग

DHANBAD: घूम-धाम से शादी होने के बाद रिश्तेदार मिठाई का स्वाद नहीं भूल पाए थे. और दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी कि दो दिन बाद दूल्हे का एक्सीडेंट हो गया. जिसमें उसकी मौ

सड़क हादसा: दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी, शादी के दो दिन बाद उजड़ गया सुहाग
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD: घूम-धाम से शादी होने के बाद रिश्तेदार मिठाई का स्वाद नहीं भूल पाए थे. और दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी कि दो दिन बाद दूल्हे का एक्सीडेंट हो गया. जिसमें उसकी मौत हो गई.


बताते चले कि झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गंसाडीह 3 नंबर के रहने वाले बिनोद सिन्हा के पुत्र दीपक सिन्हा की शादी दो दिन पहले ही हुई थी. जिसमें जिले कई सम्मानित लोगों ने पहुंच कर वर वधु को अपना आशीर्वाद प्रदान किया था. दीपक मंगलवार को अपनी बाइक से घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान तेज़ रफ़्तार से आ रही हाईवा ने उसे अपनी चपेट में  लिया. हाइवा की गति इतनी ज्यादा थी कि युवक को धक्का मारने के बाद एक घर को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. गनीमत रही कि घर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था नहीं तो एक और बड़ा हादसा होने की संभावना थी. वही आक्रोशित स्थानीय लोगों ने घंटो धनबाद रांची मुख्य मार्ग जाम कर दिया. 


दूसरी तरफ घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा विधायक ने कहा की मुझे अभी भी इस घटना को लेकर यकीन नहीं हो रहा क्यूंकि दो दिन पूर्व ही इसकी शादी की बधाई दिए थे. धनबाद में यह पहली घटना नहीं है इससे पूर्व भी कई घटनाए घट चुकी है. नाबालिक लड़के हाईवा को चलाते है इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन और परिवहन विभाग को सुचना दी गयी पर यह गूंगी बहरी प्रशासन किसी की सुनने वाली नहीं. बिना किसी अभिभावक जिला चल रहा है. एक तरह से कहे तो मौत की तरफ दौड़ती हाईवा किसको अपनी चपेट में ले ले यह कहना मुश्किल है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें