ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

धनबाद में ऑटो ड्राइवर की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, पड़ोसी और पूर्व अधिकारी पर हत्या की आशंका

DHANBAD: कोयलांचल धनबाद की काली धरती एक फिर खून से लाल हो गई है। हत्या की घटना पुटकी थाना क्षेत्र में हुई है जहां अपराधियों ने सोनू राय नामक एक ऑटो चालक की धारदार हथियार से न

धनबाद में ऑटो ड्राइवर की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, पड़ोसी और पूर्व अधिकारी पर हत्या की आशंका
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD: कोयलांचल धनबाद की काली धरती एक फिर खून से लाल हो गई है। हत्या की घटना पुटकी थाना क्षेत्र में हुई है जहां अपराधियों ने सोनू राय नामक  एक ऑटो चालक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। मृतक सोनू राय पुटकी के श्रीनगर का रहने वाला था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


परिजन बगल के पड़ोसी पर हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका आरोप है कि सोनू राय का बगल के पड़ोसी के साथ होली में विवाद हुआ था तभी आपसी रंजिश  की शुरूआत हुई तब से दोनों पक्षों में विवाद होता आ रहा था। सोनू को पहले भी जान से मारने की धमकी मिली थी।


बता दें कि मंगलवार की देर रात पुटकी थाना पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सड़क किनारे से लाश मिली थी। शव की पहचान होते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH हॉस्पिटल भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू की। परिजनों ने पुटकी थाना क्षेत्र के एक पूर्व अधिकारी के ऊपर भी घटना को अंजाम दिलाने का आरोप लगाया है। 


हालांकि परिजनों की ओर से शक के आधार पर विवाद में रहे कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गयी है। जिन जिन लोगों पर परिजनों ने हत्या किये जाने की आशंका जतायी है उन सभी से पुलिस पूछताछ करेगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें