ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

रांची: मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर की कोरोना से मौत, RPF इंस्पेक्टर ने भी दम तोड़ा

JHARKHAND: देश में कोरोना का कहर जारी है। झारखंड में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसे लेकर झारखंड सरकार ने लॉकडाउन लगाया है। स्थिति इतनी बिगड़ती जा रही है कि

रांची: मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर की कोरोना से मौत, RPF इंस्पेक्टर ने भी दम तोड़ा
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND: देश में कोरोना का कहर जारी है। झारखंड में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसे लेकर झारखंड सरकार ने लॉकडाउन लगाया है। स्थिति इतनी बिगड़ती जा रही है कि अबतक कई सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों की मौत भी कोरोना के कारण हो गयी है। कोरोना से मौत का दो और मामला सामने आया है जहां रांची में मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. के.वी. पडलवार की कोरोना से मौत हो गयी है। इससे पहले 20 अप्रैल को मौसम केंद्र के एक अन्य कर्मचारी जे.के.साह की भी मौत कोरोना से हो गयी थी। दो दिनों में लगातार दो कर्मचारी की मौत से मौसम केंद्र के कर्मियों में दहशत का माहौल है। वही आरपीएफ इंस्पेक्टर आर.के.तिवारी की रिम्स में कोरोना से मौत हो गयी। 


गौरतलब है कि कोरोना से झारखंड में भी हाहाकार मचा हुआ है। झारखंड में अब तक कोरोना से एक दर्जन से अधिकारियों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को जहां नगर विकास विभाग के सहायक निदेशक मेघना रूबी कश्यप की मौत हो गयी। वही इससे पूर्व राज्य सरकार के कोयला नियंत्रक अशोक तिवारी, जल संसाधन विभाग के अवर सचिव गजेश्वर महतो व राजस्व निबंधन व भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव रामा शंकर प्रसाद की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई थी। 



वही पर्यटन विभाग के उप निदेशक विजय पासवान, स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अवधेश पासवान, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज चौधरी, गढ़वा में रमना प्रखंड में अंचलाधिकारी संजीव भारती, वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर उपायुक्त राजेश प्रसाद, लोहरदगा के जिला खनन पदाधिकारी भोला हरिजन, रांची जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रुंगटू लोहरा की भी मौत कोरोना से हुई थी। कोरोना महामारी को देखते हुए झारखंड सरकार ने 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया है। 


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें