ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

झारखंड: कॉलेज के प्रिंसिपल की अपहरण के बाद हत्या, अपराधियों की तलाश जारी, बिहार पुलिस को किया गया अलर्ट

GODDA: झारखंड में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. यहां अपराधियों ने गोड्डा जिले के बसंतराय स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ नजीरुद्दीन की अपहरण के

झारखंड: कॉलेज के प्रिंसिपल की अपहरण के बाद हत्या, अपराधियों की तलाश जारी, बिहार पुलिस को किया गया अलर्ट
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GODDA: झारखंड में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. यहां अपराधियों ने गोड्डा जिले के बसंतराय स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ नजीरुद्दीन की अपहरण के बाद हत्या कर दी है. आज यानी शुक्रवार की सुबह उनका शव महगामा दियाजोरी के बीच पाया गया. इस खबर के मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.


बताया जा रहा है कि डॉ नजीरुद्दीन का क्षेत्र में काफी नाम था. जिनका झारखंड बिहार की सीमा पर कोरियाना पुल के पास से अपहरण किया गया था. हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने डॉ नजीरुद्दीन के ड्राइवर की कनपटी पर हथियार सटा दिया था और डॉ नजीरुद्दीन का अपहरण किया था. घटना की सूचना मिलते ही SDPO आनंद मोहन सिंह और इंस्पेक्टर घटना स्थल के पहुंचे. पुलिस ने सभी सीमावर्ती चेक पोस्ट को सील कर दिया है और जांच में जुट गई है.


मालूम हो कि जहां से अपहरण की बात सामने आई थी. वह इलाका बिहार की सीमा से सटा है. बिहार का बांका और भागलपुर जिला इलाके की सीमा से लगता है. ऐसे में पड़ोसी राज्य के धोरैया और सनहोला थाना पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है और अपराधियों की तलाश की जा रही है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें