ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

कोल इंडिया के वर्कर को मिली बड़ी खुशखबरी ! बढ़ाया गया रोज का वेतन ; जानिए अब मिलेंगे कितने रुपए

RANCHI : कोयला सेक्टर में काम करने वाले मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब कोयला श्रमिक मजदूरों को वेतन बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कोल इंडिया कंपनी प्रबंधन और यूनियनों के बीच उच्च स्तरीय बैठ

कोल इंडिया के वर्कर को मिली बड़ी खुशखबरी ! बढ़ाया गया रोज का वेतन ; जानिए अब मिलेंगे कितने रुपए
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : कोयला सेक्टर में काम करने वाले मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब कोयला श्रमिक मजदूरों को वेतन बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कोल इंडिया  कंपनी प्रबंधन और यूनियनों के बीच उच्च स्तरीय बैठक में वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया गया। यह बढ़ोतरी आज से  लागू हो गई। इसके तहत श्रमिकों को अकुशल, अर्द्धकुशल कुशल व अतिकुशल चार श्रेणियों में बांटा गया है।


दरअसल,  ठेका श्रमिकों को न्यूनतम 1,176 रुपये और अधिकतम 1,266 रुपये प्रतिदिन का बेसिक वेतन मिलेगा। इसके साथ डीए की बढ़ोतरी राशि जोड़कर वेतन में दी जाएगी। इसका लाभ माइनिंग क्षेत्र में ठेका पर काम करने वाले सभी श्रमिकों को मिलेगा। कंपनी में करीब 1.5 लाख ठेका श्रमिक काम करते हैं। अब नए फैसले के बाद  अकुशल मजदूर को 1,176, अर्द्धकुशल- 1,206, कुशल- 1,236, अतिकुशल- 1,266 दी जाएगी। 


मालूम हो कि, ठेका श्रमिकों को पहले कम वेतन मिलता था। कोल इंडिया प्रबंधन ने हाई पावर कमेटी का गठन किया तो वीडीए की बढ़ोतरी राशि जोड़कर भुगतान करने का प्रविधान शुरू हुआ। आरंभ में प्रतिदिन अकुशल श्रमिकों को 464, अर्द्धकुशल को 494, कुशल को 524 व अतिकुशल को 554 रुपये मिलते थे। 


इधर, कोल इंडिया के कामगारों के लिए एक और खुशखबरी यह है कि उन्‍हें 23 महीने का एरियर एक साथ मिलने जा रहा है। इसका लाभ लगभग तीन लाख कर्मचारियों को मिलेगा। 23 माह के एरियर का एकमुश्‍त भुगतान होगा। इसके तहत ढाई से सात लाख रुपये का भुगतान एक साथ होगा। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें