ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

CMPF घोटाले में झारखंड समेत कई राज्यों में CBI की रेड, कई राज आए सामने

RANCHI : सीबीआइ (एसीबी) रांची ने 1.75 करोड़ रुपये के कोल माइंस प्रोविडेंट फंड आर्गेनाइजेशन (सीएमपीएफ) घोटाले में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा और महाराष्ट्र के कुल 27 ठ

CMPF घोटाले में झारखंड समेत कई राज्यों में CBI की रेड, कई राज आए सामने
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : सीबीआइ (एसीबी) रांची ने 1.75 करोड़ रुपये के कोल माइंस प्रोविडेंट फंड आर्गेनाइजेशन (सीएमपीएफ) घोटाले में झारखंड,  बिहार, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा और महाराष्ट्र के कुल 27 ठिकानों पर छापा मारा है। सीबीआई को इस घोटाले से जुड़े कई दस्तावेज के साथ कई अन्य प्रकार की गड़बड़ी से जुड़े कागजात भी मिले हैं। हाल के दिनों में यह रेड रांची सीबीआई के द्वारा सबसे बड़ी रेड है। 


दरअसल, 17 जनवरी को सीएमपीएफ घोटाले को लेकर सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिमसें सीएमपीएफ पर आरोप लगाया गया था कि, इसके कर्मचारी, बैंक के कर्मचारी और कुछ बाहरी लोगों के साथ मिल कर फर्जी अकाउंट बनाते हैं और पैसा ट्रांसफर कराते है। इस घोटाले में इंडियन ओवरसीज बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, कैनरा बैंक, यूको बैंक के कुछ कर्मचारियों पर भी संदेह किया गया था। जिसके बाद अब सीबीआई ने यह रेड मारी है। जिसमें टीम को इस घोटाले का अहम सुराग हाथ आया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआइ ने मंगलवार को रांची में 18 जगहों ( बरियातू, हेहल, पिस्का,इटकी,मेसरा, कोकर रोड सहित अन्य स्थानों पर) पर छापामारी की है। वहीं रामगढ़ में तीन, नागपुर में एक, भुवनेश्वर में एक, उत्तर प्रदेश में एक ठिकानों के अलावा बिहार में भागलपुर,आरा और सीवान के एक-एक ठिकानों पर छापा मारा है। सीबीआइ ने इस प्राथमिकी में 26 लोगों को अभियुक्त बनाया है। साथ ही सभी अभियुक्तों के ठिकानों को छापेमारी के दायरे में शामिल किया है। 


आपको बताते चलें कि, सीबीआइ की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 1.75 करोड़ रुपये के प्रोविडेंट फंड घोटाले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घोटाले का आरोप कोल माइंस प्रोविडेंट फंड आर्गेनाइजेशन (सीएमपीएफओ) के रिजनल ऑफिस रीजन-1 रांची के 6 अधिकारी-कर्मी व तीन निजी व्यक्ति पर लगाया गया है। इन पर गलत तरीके से फर्जी दस्तावेज के आधार पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के 38 पूर्व कर्मियों के प्रोविडेंट फंड के 1.75 करोड़ रुपये की निकासी का आरोप है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें