ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

हूल दिवस पर साहिबगंज पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, करोड़ों की देंगे सौगात

RANCHI: साहिबगंज के भोगनाडीह में 30 जून को हूल दिवस मनाया जा रहा है . कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन शामिल होंगे. CM के आगमन को लेकर भोगनाडीह में तैयारी जोरों पर है. वही आज मु

हूल दिवस पर साहिबगंज पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, करोड़ों की देंगे सौगात
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: साहिबगंज के भोगनाडीह में 30 जून को हूल दिवस मनाया जा रहा है . कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन शामिल होंगे. CM के आगमन को लेकर भोगनाडीह में तैयारी जोरों पर है. वही आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से जिला के बरहरवा स्टेशन पहुंचे. स्टेशन पर पहुंचने के साथ CM को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. 


बता दें संताल हूल की 167वीं वर्षगांठ पर वीर शहीद सिदो-कान्हू के जन्मस्थली भोगनाडीह में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने CM हेमंत भी पहुंचेंगे. जानकारी के मुताबिक  29 जून की शाम 7:20 बजे रांची रेलवे स्टेशन से रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस से बरहरवा के लिए रवाना हुए.


जिसके बाद 30 जून की सुबह 5:50 बजे बरहरवा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे. जिसके बाद CM पतना प्रखंड के धरमपुर स्थित आवास पर जाएंगे. फिर लगभग 12:10 बजे शहीद स्थल पंचकठिया पहुंचेंगे. जहां सिदो-कान्हू की पूजा-अर्चना करने के बाद 12:55 बजे भोगनाडीह जायेंगे. भोगनाडीह में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और शहीद के वंशजों से मुलाकात करने के बाद विभिन्न सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद शाम लगभग 4 बजे तक पतना धरमपुर आवास पहुंच जायेंगे.


आज के हूल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम और CM के आगमन को लेकर बुधवार को DIG सुदर्शन मंडल ने बरहेट में तीन थाना की पुलिस के साथ बैठक की. इससे पहले जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमर प्रसाद तथा बरहेट BDO सोमनाथ बनर्जी ने भोगनाडीह मैदान का निरीक्षण किया.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें