ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

जमीन घोटाला: छवि-अमित समेत सात पर 12 को होगी चार्जशीट, ED ने पूरी की तैयारी

RANCHI: राजधानी रांची में सोमवार को ED सेना जमीन घोटाले समेत अन्य भूमि घोटालों में पहली चार्जशीट दायर करेगी. जानकारी के अनुसार इस मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और कोलकाता

जमीन घोटाला: छवि-अमित समेत सात पर 12 को होगी चार्जशीट, ED ने पूरी की तैयारी
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: राजधानी रांची में सोमवार को ED सेना जमीन घोटाले समेत अन्य भूमि घोटालों में पहली चार्जशीट दायर करेगी. जानकारी के अनुसार इस मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल का नाम शामिल होगा. वही खबर है कि ED ने आरोप पत्र दाखिल करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है. 


बताया जा रहा है कि चार्जशीट में जिन लोगों के नाम शामिल होंगे उनमें बीते दिन गिरफ्तार हुए कारोबारी दिलीप घोष, जेल में अवैध खनन के मामले में बंद प्रेम प्रकाश शामिल हैं. इसके साथ ही जमीन घोटाले में गिरफ्तार हो चुके कोलकाता से फर्जी कागजात तैयार करने वाले अफसर अली, बड़गाईं के तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद और भी अन्य गिरफ्तार आरोपियों के नाम भी चार्जशीट में शामिल होंगे.


बता दें सेना जमीन घोटाले में ED ने 13 अप्रैल को जमीन के फर्जी कागजात बनाने वाले अफसर समेत 7 को गिरफ्तार किया था. चार्जशीट दायर करने के पहले ED ने इस मामले में अमित और दिलीप घोष को 3 दिनों को रिमांड पर लिया है.  टीम अमित और दिलीप को लेकर ED के रांची ऑफिस पहुंची है. जहां दोनों से पूछताछ हो रही है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें