ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

mahakumbh: जेल में बंद पति की तस्वीर के साथ BJP विधायक ने संगम में किया स्नान, सोशल मीडिया पर फोटो हुआ वायरल

बीजेपी MLA रागिनी सिंह के पति पूर्व विधायक संजीव सिंह पर अपने चचेरे भाई और झरिया के पूर्व विधायक पूर्णिया सिंह के पति की हत्या का आरोप है। इसी मामले में वो जेल में बंद है।

mahakumbh
संगम में स्नान
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

mahakumbh: महाकुंभ अब अपने आखिरी चरण में है। 13 जनवरी को इसकी शुरुआत हुई थी। महाकुंभ 26 जनवरी को खत्म हो रहा है। गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर स्नान करने के लिए दुनियाभर से लोग प्रयागराज पहुंचे। अब तक 55 करोड़ श्रद्धालु संगम ने स्नान कर चुके हैं। आम से लेकर खास तक हर कोई संगम में डुबकी लगा रहे हैं। 


बड़े उद्योगपति से लेकर राजनेता तक महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। कई लोग अभी भी स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। झारखंड के झरिया की बीजेपी विधायक रागिनी सिंह भी संगम में डुबकी लगाने पहुंचीं। रागिनी सिंह अपने पति पूर्व विधायक संजीव सिंह की तस्वीर लेकर महाकुंभ पहुंची और पति की तस्वीर लेकर संगम में डुबकी लगाई।


महाकुंभ में सुहागिन अपने पति के साथ संगम में डुबकी लगाती हैं लेकिन झरिया की बीजेपी विधायक रागिनी सिंह के पति हत्या के मामले में कई वर्षों से जेल में बंद हैं। इसलिए बीजेपी विधायक रागिनी सिंह संगम में स्नान करने अकेली महाकुंभ में पहुंचीं। लेकिन अपने पति की तस्वीर के साथ उन्होंने संगम में डुबकी लगाई।  


बता दें कि पूर्व विधायक संजीव सिंह अपने चचेरे भाई और झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिया सिंह के पति की हत्या के मामले में जेल में बंद है। संजीव सिंह फिलहाल स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या को लेकर जेल में बंद संजीव सिंह ने अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उनकी जमानत अर्जी खारिज हो गयी थी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें