ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

बिहार में अभी तुरंत लॉकडाउन लगाने की मांग, BJP ने CM नीतीश से सर्वदलीय बैठक बुलाने को कहा

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. राजधानी पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद और बेगूसराय समेत राज्य के कम से कम डेढ़ दर्जन से ज्यादा जि

बिहार में अभी तुरंत लॉकडाउन लगाने की मांग, BJP ने CM नीतीश से सर्वदलीय बैठक बुलाने को कहा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. राजधानी पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद और बेगूसराय समेत राज्य के कम से कम डेढ़ दर्जन से ज्यादा जिलों में हालत दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं. इस बीच नीतीश कुमार की सहयोगी बीजेपी ने बिहार में तत्काल लॉकडाउन लगाने की है. भाजपा ने सीएम नीतीश से जल्द से जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात कही है.


बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए पिछले ही सप्ताह रविवार को नीतीश सरकार ने सर्वदलीय बैठक कर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए थे. इसमें सबसे बड़ा निर्णय ये था कि राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाया गया. लेकिन इसका खुस ख़ास असर देखने को नहीं मिल रहा है. क्योंकि जब से नाइट कर्फ्यू लगा है तब से लगातार प्रतिदिन 11 हजार या 12 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं.


गौरतलब हो कि रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सीएम नीतीश के फैसले पर सवाल उठाया था. संजय जायसवाल ने सरकार के नाइट कर्फ्यू के फैसले को गलत बताया था. उन्होंने रविवार को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने कहा कि "बिहार सरकार ने बहुत सारे फैसले लिए हैं, जो आज की परिस्थिति में बहुत अनिवार्य हैं. मैं कोई विशेषज्ञ तो नहीं हूं फिर भी सभी अच्छे निर्णयों में इस एक निर्णय को समझने में असमर्थ हूं कि रात का कर्फ्यू लगाने से करोना वायरस का प्रसार कैसे बंद होगा."


प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसल के बाद नीतीश कैबिनेट में मंत्री और बीजेपी नेता रामसूरत राय ने भी लॉकडाउन का समर्थन कर दिया. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने शुक्रवार को बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की. मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि राज्य में पूर्व लॉकडाउन लगाकर ही कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ी जा सकती है. बिहार में कोरोना से हालात बिकड़ते जा रहे हैं. ऐसे में महज नाइट कर्फ्यू लगाने से संक्रमण कम नहीं होगा. बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन लगना चाहिए. 


मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि अकेले मेंरे पास अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए फोन पर फोन आ रहे हैं. केंद्र ने पहले ही राज्य सरकार को लॉकडाउन लगाने का अधिकार दे दिया है. ऐसे में बिहार में कोरोना सक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाना चाहिए. इन दोनों नेताओं के बाद भाजपा के प्रवक्ता अजित चौधरी ने भी तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाकर स्थिति की समीक्षा करने और राज्य में लॉकडाउन लगाने की बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कही है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें