ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

भीषण सड़क हादसे में 5 की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने खेत के पास बैठे युवकों को रौंदा

JHARKHAND:झारखंड के पलामू जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि पांच युवक खेत के पास बैठे थे तभी एक तेज रफ्तार

भीषण सड़क हादसे में 5 की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने खेत के पास बैठे युवकों को रौंदा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND:झारखंड के पलामू जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि पांच युवक खेत के पास बैठे थे तभी एक तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद डाला।


इस हादसे में मौके पर ही चार युवकों की मौत हो गयी जबकि स्कॉर्पियो के पलट जाने के कारण उसमें सवार ड्राइवर की भी मौत हो गयी है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है जहां वह जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना डुमरिया के विशुनपुर मोड़ की है। 


इस दर्दनाक सड़क हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच युवकों के शव को कब्जे में लिया वही गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार खेत के पास बैठे सभी युवक बर्थडे पार्टी मनाने के बाद बैठे हुए थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। 


तभी तेज गति से आ रही स्कॉर्पियों युवकों को रौंद डाला जिससे चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। वही स्कॉर्पियो पलटने के बाद ड्राइवर ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान फिरोज अंसारी, नीतीश, विवेक, आशीष के रुप में हुई है। जबकि एक युवक जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है उसकी पहचान गौरव के तौर पर हुई है। स्कॉर्पियों के ड्राइवर की पहचान अभी नहीं हो पायी है। 


पुलिस ने फिलहाल स्कॉर्पियों को जब्त कर लिया है और स्कॉर्पियों के मालिक और ड्राइवर की पहचान करने में जुट गयी है। एक साथ इलाके के चार युवकों की दर्दनाक मौत से लोग भी सकते में हैं। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें