ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

भीषण गर्मी से परेशान होकर तालाब में नहाने गये थे 3 बच्चे, गहरे पानी में डूबने से तीनों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BOKARO: झारखंड के बोकारो से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां अमृत सरोबार तालाब से तीन बच्चों की लाश बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। बता दें कि पेटरवार प्रखंड स्थित ब्लॉक क

भीषण गर्मी से परेशान होकर तालाब में नहाने गये थे 3 बच्चे, गहरे पानी में डूबने से तीनों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BOKARO: झारखंड के बोकारो से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां अमृत सरोबार तालाब से तीन बच्चों की लाश बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। बता दें कि पेटरवार प्रखंड स्थित ब्लॉक कॉलोनी में स्थित बिशेश्वर धाम मंदिर परिसर में यह अमृत सरोबार तालाब है। जहां खेलने के लिए तीनों बच्चे बुधवा को गये हुए कि अचानक भीषण गर्मी से बचने के लिए वहां नहाने चले गये तभी तीनों तालाब में समा गये। 


देर शाम तक जब बच्चे अपने-अपने घर नहीं लौटे तब परेशान परिजनों ने उन्हें चारों ओर ढूंढा लेकिन बच्चों का कोई अता पता नहीं चल सका। थक हार कर परिजन पेटरवार थाने पहुंचे जहां इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस बच्चों की खोजबीन में जुट गयी। लेकिन तभी गुरुवार की अहले सुबह मंदिर के पास से गुजर रहे लोगों की नजर सरोबार तालाब के पानी में छहला रहे शव पर गयी।


जिसके बाद यह बात जंगल में आग की तरह फैल गयी। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद तीनों की लाश तालाब से बाहर निकाला गया। परिजनों ने अपने-अपने बच्चों की पहचान की। जिसके बाद पुलिस ने तालाब से बरामद हुए तीन लाश को पोस्टमार्टम में लिए भेजा। 


मृत बच्चों की पहचान गुलाम रसूल के पुत्र 11 वर्षीय आरिफ और 8 वर्षीय तालिब हुसैन के रूप में हुई है। जबकि तीसरे की पहचान रितवरन महतो के बेटे 9 वर्षीय विवेक महतो के रूप में हुई है। तीनों पोडदाग और सदमा कला का निवासी था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें