ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बैटरी गर्म होने से इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में लगी भीषण आग, दो दर्जन स्कूटी जलकर खाक

BOKARO: झारखंड के बोकारो जिले से भीषण अगलगी की खबर आ रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटी के शो रूम में बैटरी के गर्म होने से अचानक आग लग गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दो द

बैटरी गर्म होने से इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में लगी भीषण आग, दो दर्जन स्कूटी जलकर खाक
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BOKARO: झारखंड के बोकारो जिले से भीषण अगलगी की खबर आ रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटी के शो रूम में बैटरी के गर्म होने से अचानक आग लग गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दो दर्जन स्कूटी जलकर खाक हो गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


शो में किसी तरह स्टाफ और कस्टमर अपनी जान बचाकर बाहर निकले। जिसके बाद घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकर्मी आग को बुझाने में लगे हैं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 


घटना बोकारो सिटी सेंटर सेक्टर-4 की है जहां न्यू झारखंड मोटर स्कूटी शोरूम में अगलगी की भीषण घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी के शोरूम के ऊपरी मंजिल पर हॉस्टल है। जब इस घटना की सूचना मिली तब छात्रों ने बगल की बिल्डिंग में कूदकर अपनी जान बचाई। इलेक्ट्रिक स्कूटी के बैटरी के गर्म होकर फटने से अगलगी की भीषण घटना हुई। जिसमें दो दर्जन स्कूटी जलकर खाक हो गया। अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें