ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बाल विवाह को लेकर एक्शन में हेमंत सरकार, उठाया यह कदम

RANCHI: बाल विवाह जैसी कुरीति की रोकथाम के लिए झारखंड सरकार ने अहम कदम उठाया है. सरकार ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधि

बाल विवाह को लेकर एक्शन में हेमंत सरकार, उठाया यह कदम
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: बाल विवाह जैसी कुरीति की रोकथाम के लिए झारखंड सरकार ने अहम कदम उठाया है. सरकार ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, CO, बाल विकास परियोजना अधइकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, उपायुक्त, प्रमंडलीय आयुक्त और प्रखंड विकास पदाधिकारी को बाल विवाह निषेध पदाधिकारी के रूप में नामित किया है. बता दें पहले सिर्फ बाल विकास पदाधिकारी ही इस कार्य के लिए थे.


इस फैसले के बाद अब पूरे राज्य में बाल विवाह निषेध पदाधिकारी के रूप में समाज कल्याण विभाग के निदेशक बाल विवाह के खिलाफ कार्य करेंगे. प्रमंडलीय आयुक्त का कार्यक्षेत्र प्रमंडल, उपायुक्त का जिलों, जिला कल्याण पदाधिकारी का जिलों में, अनुमंडल पदाधिकारी का अनुमंडल में वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी का कार्यक्षेत्र प्रखंडों में होगा. पंचायत सचिव अपने पंचायतों में बाल विवाह निषेध पदाधिकारी के रूप में काम करेंगे. इनका दायरा पंचायतों तक होगा. 


मालूम हो कि बाल विवाह के मामले में झारखंड की गिनती देश के सर्वाधिक पिछड़े राज्यों में से एक है. 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड में पिछले कुछ सालों  में 3,38,064 बाल विवाह हुए हैं. जो पूरे देश में बाल विवाह का 3 फीसदी है. बाल विवाह के मामले में राज्य का स्थान 11वां है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें