ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

अवैध खनन मामले में खनन कारोबारी मुंगेरी यादव की मुश्किले बढ़ी, पुलिस ने मांगी न्यायिक हिरासत

RANCHI : साहिबगंज पुलिस ने मोबाइल बरामदगी मामले में पत्थर खनन कारोबारी प्रकाश चंद्र यादव उर्फ मुंगेरी यादव के न्यायिक हिरासत की मांग साहिबगंज कोर्ट से की है। आर्म्स एक्ट मामल

अवैध खनन मामले में खनन कारोबारी मुंगेरी यादव की मुश्किले बढ़ी, पुलिस ने मांगी न्यायिक हिरासत
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI  : साहिबगंज पुलिस ने मोबाइल बरामदगी मामले में पत्थर खनन कारोबारी प्रकाश चंद्र यादव उर्फ मुंगेरी यादव के न्यायिक हिरासत की मांग साहिबगंज कोर्ट से की है। आर्म्स एक्ट मामले को लेकर साहिबगंज जेल में बंद मुंगेरी यादव पर पुलिस ने क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया था। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार प्रकाश चंद्र यादव पिछले साल 30 जुलाई से जेल में बंद है। 


16 जनवरी 2022 को जेल में छापेमारी कर एंड्रायड मोबाइल बरामद किया गया था। जेल प्रशासन ने दावा किया था कि मोबाइल एक जेल के पास मिला है और जांच में ये पता चला है कि इस फोन का इस्तेमाल प्रकाश चंद्र यादव और एक अन्य कैदी शोभित यादव किया करते थे। मोबाइल बरामदगी मामले में साहिबगंज के जीरावारी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


वही, दूसरी ओर ईडी साहिबगंज में अवैध खनन मामले की जांच कर रही है जिसमें प्रेम चंद्र यादव का बेटा अंकुश यादव एजेंसी की ओर से गवाह है। प्रेम चंद्र यादव पर पुलिस ने झारखंड क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। हालांकि, प्रेम चंद्र यादव ने एक्ट के तहत अपनी हिरासत को चुनौती दी है। जबकि ऐसे ही एक मामले में अवैध खनन के आरोपी पंकज मिश्रा पर जेल प्रशासन ने अबतक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। पंकज मिश्रा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि है और ईडी ने उन्हे प्रेम प्रकाश और बच्चू यादव के साथ चार्टशीट किया था।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें