ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Army Land Scam: पूछताछ के लिए ED दफ्तर नहीं पहुंचे सीएम हेमंत, एक हफ्ते का मांगा समय

RANCHI: सेना की जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी कर 14 अगस्त को यानी आज पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी दफ्तर में

Army Land Scam: पूछताछ के लिए ED दफ्तर नहीं पहुंचे सीएम हेमंत, एक हफ्ते का मांगा समय
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: सेना की जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी कर 14 अगस्त को यानी आज पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी दफ्तर में बुलाया था हालांकि सीएम हेमंत आज पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे। उन्होंने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए प्रवर्तन निदेशालय से एक सप्ताह का समय मांगा है। 


दरअसल, झारखंड में सेना की जमीन घोटाला मामले में ईडी अबतक अबतक कई लोगों गिरफ्तार कर चुकी है। रांची के पूर्व डी, छवि रंजन, कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल, न्यूक्लियस मॉल के मालिक और कारोबारी बिष्णु अग्रवाल और बड़गाई अंचल सीओ भानुप्रसाद समेत कुल 13 लोगों को अबतक इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब इस घोटाले की आंच सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंच गई है।


जमीन घोटाला के मामले में बड़गाई अंचल सीओ ने हाल ही में पूछताछ के दौरान ईडी के सामने कुछ बड़े अधिकारियों और राजनेताओं का नाम बताया था। खनन घोटाला में पहले से ही ईडी की जांच का सामना कर रहे हेमंत सोरेन को अब जमीन घोटाला के मामले में ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था हालांकि वे आज पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। 


इससे पहले ED ने पिछले साल नवंबर में अवैध तरीके से खनन लीज आवंटन करने के मामले में सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ की थी। करीब 10 घंटे तक हेमंत सोरेन ने ईडी के तीखे सवालों का सामना किया था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें