ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

अंतिम चरण जीतने की जद्दोजहद : कल दुमका में चुनावी जनसभा करेंगे PM मोदी, राहुल की भी झारखंड पर ख़ास नजर

DESK : देश भर में छह चरणों का मतदान पूरा हो चुके हैं। इसके बाद अब आखिर यानी सातवें चरण का मतदान 1 जून को होनी है। ऐसे में झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में संताल परगना की 3

अंतिम चरण जीतने की जद्दोजहद : कल दुमका में चुनावी जनसभा करेंगे PM मोदी, राहुल की भी झारखंड पर ख़ास नजर
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : देश भर में छह चरणों का मतदान पूरा हो चुके हैं। इसके बाद अब आखिर यानी सातवें चरण का मतदान 1 जून को होनी है। ऐसे में झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में संताल परगना की 3 सीटों पर चुनाव होना है। यहां गोड्डा, दुमका व राजमहल में एक जून को मतदान है। ऐसे में पक्ष और विपक्ष दोनों ने अब संताल परगना में जोर लगाया है। एनडीए और इंडिया गठबंधन के बड़े नेता व स्टार प्रचारक संताल परगना पहुंच रहे हैं। 


दरअसल, नरेंद्र मोदी एक बार फिर 28 मई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में दुमका एयरपोर्ट मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी झारखंड में 6 चुनावी सभा कर चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी संताल परगना में चुनावी जनसभा करेंगे। उनकी सभा सोमवार (27 मई) को राजमहल में होगी।


वहीं, झारखंड राज्य के प्रमुख नेताओं की भी जनसभाएं संताल परगना में होंगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व अन्य नेता संताल परगना में जगह-जगह प्रचार अभियान चलाएंगे। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि छठे चरण के मतदान के बाद सभी ईवीएम स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील कर दिये गये हैं।  स्ट्रांग रूम त्रिस्तरीय सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं। उन्होंने कहा कि छठे चरण का मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। 


उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व स्टार प्रचारक राहुल गांधी 30 मई को दुमका पहुंचेंगे। इससे पहले राहुल गांधी झारखंड के चाईबासा और गुमला के बसिया में जनसभा कर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 मई को देवघर में 3 चुनावी सभा को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें