ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

एक विवाह ऐसा भी... एम्बुलेंस से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, स्ट्रेचर पर दुल्हन संग लिए सात फेरे

PALAMU: एक अनोखी शादी झारखंड के पलामू से देखने को मिली है. फिल्मी स्टाइल में यह शादी हुई. जहां दूल्हा एंबुलेंस में बारात लेकर आया और स्ट्रेचर पर बैठकर दुल्हन के साथ सात फेरे ल

एक विवाह ऐसा भी... एम्बुलेंस से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, स्ट्रेचर पर दुल्हन संग लिए सात फेरे
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PALAMU: एक अनोखी शादी झारखंड के पलामू से देखने को मिली है. फिल्मी स्टाइल में यह शादी हुई. जहां दूल्हा एंबुलेंस में बारात लेकर आया और स्ट्रेचर पर बैठकर दुल्हन के साथ सात फेरे लिए. जिसके बाद से यह शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. यह मामला मेदिनीनगर के शाहपुर स्थित कोयल रिवर व्यू होटल में देखने को मिला. जब दूल्हा एंबुलेंस से आया तो देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. बता दें यह दूल्हे ने किसी शौक या मजे के लिए ऐसा नहीं किया. बल्कि इसके पीछे उसकी मजबूरी थी. 


दरअसल बीते 25 जून को गढ़वा जिले के कांडी गांव निवासी चंद्रेश मिश्रा की शादी पनेरी बांध निवासी प्रेरणा मिश्रा संग तय हुई थी. दोनों परिवार शादी को लेकर तैयारियां कर रहे थे. इसी बीच  चंद्रेश का एक्सीडेंट हो गया. सड़क हादसे में दूल्हे एक पैर फ्रैक्चर हो गया. डॉक्टरों ने कहा कि पैर ठीक होने में काफी समय लगेगा. जिस वजह से घर वालों ने तय किया कि शादी की तारीख बदल दी जाएगी. लेकिन शादी के लिए होटल आदि की बुकिंग में दुल्हन पक्ष का काफी खर्चा हो गया था.


जिस वजह से शादी का डेट आगे बढ़ाना संभव नहीं लग रहा था. तब दूल्हे ने अपने होने वाले परिवार की परेशानी को समझा और अपने घर वालों से कहा कि वह तय तारिख पर ही शादी करेगा. चाहे उसे एंबुलेंस में बैठकर ही शादी के मंडप तक क्यों न जाना पड़े. जिसके बाद घर वाले राजी हो गए. ऐसे में यदि शादी की डेट आगे बढ़ाई जाती तो उन्हें उसके अलग से चार्ज देने पड़ते. दूल्हे ने अपने होने वाले परिवार की परेशानी को समझा और अपने घर वालों से कहा कि वह तय तिथि में ही शादी करेगा. भले ही उसे एंबुलेंस में बैठकर ही शादी के मंडप तक क्यों न जाना पड़े. दूल्हे की बात सुनकर घर वाले भी राजी हो गए.


जिसके बाद तय तारीख को दूल्हा चंद्रेश एंबुलेंस पर सवार होकर शादी स्थल तक पहुंचा. उसे स्ट्रेचर पर बैठाकर मंडप तक ले जाया गया. दुल्हन ने के साथ दूल्हा ने स्ट्रेचर के साथ ही सात फेरे लिए. और अब यह शादी चर्चा का विषय बना हुआ है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें