ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Abua Bima Yojna Jharkhand:सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज, झारखंड सरकार देगी इतने लाख रुपये तक का बीमा कवर

Abua Bima Yojna Jharkhand: झारखंड सरकार ने राज्यवासियों को बड़ी राहत देते हुए "मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना" के तहत सालाना 15 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा की घोषणा की है। इससे सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, झारखंड हेल्थ बीमा, Hemant Soren health scheme, मुफ्त इलाज योजना झारखंड, Jharkhand health insurance, सरकारी अस्पताल इलाज मुफ्त, private hospital free treatment
Abua Bima Yojna Jharkhand details
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Abua Bima Yojna Jharkhand: झारखंड सरकार राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार नई योजनाएं शुरू कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्यवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। अब सरकार की "मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना" के तहत हर परिवार को सालाना 15 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।


योजना का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज में किसी को आर्थिक संकट न झेलना पड़े। योजना को झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी लागू कर रही है।

जानिए किन्हें मिलेगा लाभ?

झारखंड के स्थायी निवासी होना जरुरी है 

जिनके पास गुलाबी, पीले या हरे रंग के राशन कार्ड हैं

आधार कार्ड होना आवश्यक है 

सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मिलेगा 

मधुमेह, ब्लड प्रेशर, डायलिसिस सहित गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज होगी 


मुफ्त में दवाइयां भी

इस योजना के तहत लाभुकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाइयां भी दी जाएंगी।

कैसे करें आवेदन?

 योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://bis.jharkhand.gov.in पर जाएं।

 मोबाइल नंबर से लॉगिन कर OTP दर्ज करें।

 राशन कार्ड नंबर डालें और परिवार की सूची देखें।

अगर आपका राशन कार्ड आधार से जुड़ा है, तो सीधे स्वास्थ्य कार्ड डाउनलोड करें। बता दे कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए "मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड" बनवाना अनिवार्य है | 


टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें