ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

धूमधाम से आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, CM और राज्यपाल समेत हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

RANCHI: भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी है. रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ के भक्त हजारों की तादाद में मौजूद होते हैं. 15 दिन के एकांतवास के बाद भगवान जगन्नाथ भ

धूमधाम से आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, CM और राज्यपाल समेत हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी है. रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ के भक्त हजारों की तादाद में मौजूद होते हैं. 15 दिन के एकांतवास के बाद भगवान जगन्नाथ भी भक्तों को दर्शन देने के लिए बाहर आ चुके हैं. रथ यात्रा को लेकर प्रशासन की तरफ से विशेष इंतजाम किए गए हैं.


बता दे राजधानी रांची के जगन्नाथपुर में पिछले 333 सालों से रथ यात्रा निकाली जा रही है. इस बार भी धूमधाम से यह परंपरा को निभाई जाएगी. इस दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार हो कर मौसीबाड़ी पहुंचेंगे. जहां वो 9 दिनों तक रहेंगे. फिर 29 जून को वो वापस मंदिर में लौटेंगे. हर साल की तरह इस साल भी रथ को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है.


वहीं इस यात्रा को लेकर प्रशासन की तरफ से भी पूरे इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा से लेकर अन्य सभी इंतजाम को पुख्ता तैयारी कर ली गई है. जगन्नाथ मंदिर और मौसीबाड़ी में 8-8 CCTV कैमरे लगाए गए हैं. जबकि पूरे मेला परिसर में कुल 54 CCTV कैमरे लगाए हैं. आज के इस रथ यात्रा में राज्यपाल, CM समेत कई गणमान्य लोग और हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. यकीन इस बात का भी ख्याल रखा गया है कि किसी को भी कोई परेशानी ना हो.


बता दें कि पुजारियों ने भगवान जगन्नाथ की आज सुबह पूजा की. सुबह से ही लोग उनके दर्शन और पूजन कर रहे हैं. दोपहर 2 बजकर एक मिनट पर भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को साथ रथ पर सवार होंगे. और शाम पांच बजे भक्त इस यात्रा को संपन्न कराने के लिए जुटेंगे. शाम छह बजे भगवान मौसीबाड़ी पहुंचेंगे. जहां वो 9 दिन रहने वाले है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें