ब्रेकिंग
बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका

आज लालू प्रसाद से मिलेंगे तेजस्वी यादव, चुनाव के बाद ये होगी पहली मुलाकात

RANCHI: पिछले दो सप्ताह से बिहार से बाहर रहने के कारण विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आये तेजस्वी यादव रांची पहुंच गये हैं. आज वे लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे. वे लालू की

आज लालू प्रसाद से मिलेंगे तेजस्वी यादव, चुनाव के बाद ये होगी पहली मुलाकात
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: पिछले दो सप्ताह से बिहार से बाहर रहने के कारण विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आये तेजस्वी यादव रांची पहुंच गये हैं. आज वे लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे. वे लालू की तबीयत का हाल-चाल जानेंगे. वहीं आगे की सियासत पर भी चर्चा करेंगे. कल शाम को ही लालू से मिलने के लिए तेजस्वी यादव रांची पहुंच गए थे. 

महीने बाद होगी मुलाकात

इससे पहले जून में तेजस्वी यादव ने रांची जाकर अपने पिता से मुलाकात की थी. 6 महीने बाद वे फिर से उनसे मिलने रांची पहुंचे हैं. इस बीच बिहार चुनाव हुए जिसमें तेजस्वी कम ही अंतर से मुख्यमंत्री बनते बनते रह गये. लालू यादव उन्हें आगे की सियासत का गुरूमंत्र दे सकते हैं.


जेडीयू-बीजेपी के निशाने पर थे तेजस्वी

दरअसल तेजस्वी यादव दो सप्ताह से बिहार की पॉलिटिक्स से गायब थे. किसान आंदोलन शुरू हुआ तो वे एक दिन पटना के गांधी मैदान में धरना पर बैठे थे. लेकिन फिर जब भारत बंद हुआ को तेजस्वी नजर नहीं आये. वे पार्टी के किसी कार्यक्रम में भी नहीं दिख रहे थे. तेजस्वी के गायब रहने पर जेडीयू और बीजेपी ताबड़तोड़ हमला कर रहे थे. हालांकि आरजेडी की ओर से ये सफाई दी जा रही थी कि तेजस्वी दिल्ली में किसान आंदोलन के समर्थन में काम कर रहे हैं. हालांकि दिल्ली से भी उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आयी थी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें